
जयपुर। महिला सामाजिक संस्था “सखी गुलाबी नगरी” द्वारा 200 महिला सदस्यों को चार बसो द्वारा जयपुर के बाहर एक आकर्षक रिसोर्ट में एक दिवसीय धार्मिक एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रम का भव्य आयोजन 29 जुलाई को किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अचरोल स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर के सभी ने दर्शन व भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव लिया। दर्शन के उपरांत महिलाओं के लिए एक आकर्षक पूल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें हाऊजी ,संगीत, नृत्य और स्वादिष्ट भोजन के साथ सभी ने मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया। इस सफल आयोजन की प्रेरणा संस्था की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सारिका जैन द्वारा दी गई। आयोजन को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जैन और सचिव श्रीमती ममता सेठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने इस सुंदर कार्यक्रम के अनुभव के लिए संस्था का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उत्सुकता से प्रतीक्षा जताई। विशेष रूप से कार्यक्रम में बस कॉर्डिनेटर्स एवं संस्था की सम्पूर्ण कार्यकारिणी का सहयोग रहा।


