Saturday, September 21, 2024

ओलिंपिक इतिहास में पहली बार स्टेडियम के बाहर ओपनिंग सेरेमनी, 206 देशों के 10,500 एथलीट्स लेंगे हिस्सा

पेरिस ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी परेड में भारत का दल 84 नंबर पर दिखाई देगा। फ्रांस ने 34वें ओलिंपिक गेम्स की शानदार तैयारी कर इसे ऐतिहासिक बना दिया। 129 साल के ओलिंपिक इतिहास में ओपनिंग सेरेमनी पहली बार स्टेडियम के अंदर नहीं, बाहर होगी। सेरेमनी पेरिस की सीन नदी से शुरू होगी। सीन नदी पर नावों के सहारे 206 देश और एसोसिएशन के 10,500 एथलीट्स परेड करेंगे। जो शहर के बीचों-बीच उद्घाटन प्रोग्राम का लुत्फ उठाएंगे। परेड 6 किमी. लंबी होगी। इसे देखने के लिए रिकॉर्ड 3 लाख दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।

ओपनिंग सेरेमनी कहां होगी?
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई को रात 11 बजे से ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी। इतिहास में पहली बार स्टेडियम से बाहर निकलकर नदी और सड़कों पर परेड ऑफ नेशंस और प्रोग्राम होंगे। सीन नदी से शुरू होकर 6 किमी लंबी परेड ट्रोकेडारो गार्डन तक चलेगी। इसमें 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेंगे। सेरेमनी में 120 से ज्यादा देशों के नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। परेड खत्म होने के बाद कुछ देर फ्रांस का कल्चर दर्शाते डांस और सिंगिंग प्रोग्राम होने हैं। सेरेमनी करीब 2 घंटे तक चलेगी। फ्रांस ने 2024 ओलिंपिक का स्लोगन ‘गेम्स वाइड ओपन’ रखा है। जिसका मतलब है, खेल पूरी तरह से खुल चुके हैं।

परेड में भारत का नंबर कब?
परेड ऑफ नेशंस में सबसे पहले ग्रीस होगा, क्योंकि 1896 में मॉडर्न ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत ग्रीस यानी यूनान से ही हुई थी। इसलिए उन्हें हर ओलिंपिक परेड में सबसे पहले रखा जाता है। ग्रीस में ही 3000 साल पहले प्राचीन ओलिंपिक भी होते थे। ओलिंपिक परेड में 5 पोजिशन हर बार तय होती हैं, फर्स्ट, सेकेंड, लास्ट, सेकेंड लास्ट और थर्ड लास्ट। ग्रीस के बाद दूसरे नंबर पर ओलिंपिक की रेफ्यूजी टीम होती है। आखिरी स्थान मेजबान देश का होता है, यानी फ्रांस 206 नंबर पर आएगा। उनसे ठीक पहले अगले ओलिंपिक का मेजबान और उनसे पहले उसके अगले ओलिंपिक का मेजबान होता है। यानी 2028 का मेजबान अमेरिका 205 और 2032 का मेजबान ऑस्ट्रेलिया 204 नंबर पर आएगा। 5 फिक्स पोजिशन के अलावा लोकल अल्फाबेट के हिसाब से देशों की पोजिशन तय होती है। इस कारण अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर है। जिसके चलते भारत के 117 प्लेयर्स का दल परेड ऑफ नेशन में 84वें नंबर पर रहेगा।

    - Advertisement -spot_img

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest article