Saturday, September 21, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप तीर्थंकर का स्नेह मिलन संपन्न

जयपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप तीर्थंकर का स्नेहमिलन समारोह मानसरोवर स्थित मीरा मार्ग जैन मंदिर जी के संत भवन में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम सभी सदस्य मंदिरजी में भगवान के दर्शन कर आदिनाथ भवन पहुंच कर भक्तामर व नमोकार पाठ किया तथा भजन गाये। इसके बाद भगवान का चित्र अनावरण श्रीमति भंवर देवी गोधा ने व दीप प्रज्जवलन श्रीमति बीना-कैलाश चन्द्र जैन ने किया। इसके बाद मंगलाचरण श्रीमति मंजू बडज्याता, शशिप्रभा, डां शान्ति जैन “मणि”, आभा गंगवाल, पुष्पा कासलीवाल व रविप्रभा जैन ने बडे मनमोहक रुप में प्रस्तुत किया। चित्र अनावरण कर्ता व दीपप्रज्जवलन कर्ता का माला व दुपटा पहनाकर स्वागत किया गया। श्रीमति शशिप्रभा जैन ने सभी सदस्यों को हाऊजी खिलाई। श्रीमति मंजू बड़जात्या ने धार्मिक प्रश्नमंच का संचालन किया। प्रश्नों के सही ऊत्तर देने वालों को श्रीमति भंवर देवी गोधा के माध्यम से नकद पुरस्कार दिये गये। एक अन्य धार्मिक प्रश्नमंच में ग्रुप की ओर से पुरस्कार डां शान्ति जैन ” मणि ” ने दिए। अन्त में भक्तामर के 26 वें काव्य से मीटिंग शुरु हुई। ग्रुप अध्यक्ष डां.एम.एल जैन “मणि”, कार्याध्यक्ष सुरेश कुमार गंगवाल व सचिव विजय चन्द्र कासलीवाल ने ग्रुप के विकास के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए व सदस्यों का रुख जाना व भावी यात्रा कार्यक्रम की बात की। शान्ति पाठ के बाद सभा की कार्रवाई सम्पन्न हुई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article