Saturday, September 21, 2024

आदिनाथ मित्र मंडल एवं सम्यक जैन ग्रुप द्वारा सामुहिक णमोकार महामंत्र जाप का आयोजन

जयपुर। आदिनाथ मित्र मंडल एवं सम्यक जैन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान मे विशाल सुन्दर काण्ड एवं णमोकार महामंत्र के सामुहिक पाठ का आयोजन आदिनाथ ग्रुप के कोषाध्यक्ष मुकेश जैन के निवास स्थान मानसरोवर पर मंगलवार रात्रि आयोजित किया गया। आयोजन मे सर्व प्रथम मंगलाचरण पाठ करके गाजे बाजे से वृहद सुन्दर काण्ड का पठन किया गया तदुपरांत णमोकार महामंत्र का जाप किया। आदिनाथ मित्र मंडल के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम मे ग्रुप के संरक्षक राकेश गोदिका, मंत्री राजेन्द्र बाकलीवाल, उपाध्यक्ष अशोक, बिमल, साकेत जैन के साथ अनेक गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे। सम्यक जैन ग्रुप के संस्थापक सदस्य अखिलेश जैन ने बताया कि सम्यक ग्रुप से प्रकाश अरूण, वीरेन्द्र, मुकेश अलीपुर, संजय जैन, प्रदीप जैन, देवेश जैन, मनीष जैन, संध्या उपस्थित हुए। जैन भजनो पर सामूहिक नृत्य व आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article