Saturday, September 21, 2024

भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओ ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनने पर खुशियां मनाई

नरेश सिगची/रावतसर। आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल रावतसर द्वारा नई धान मंडी में राजस्थान प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता भजनलाल शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विधायक दल का नेता चुन कर मुख्यमंत्री बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी,साथ ही कार्यकर्ताओ ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की।सभी ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष महावीर योगी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे कार्यकर्ताओ की पहचान है यहां पर पार्टी में रात दिन कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पद मिलता है जिससे हर एक कार्यकर्ता का हौसला बढ़ता है, भाजपा सबका साथ सबका विकास वाली पार्टी है, कार्यक्रम में महामंत्री राकेश शास्त्री, भादर राम गोदारा, बजरंग सिंह सूडा, अतुल शर्मा, कानाराम सुथार, कृष्ण फोगला, विनोद गोल्यान, राजेंद्र भंडवाल, गणेश शर्मा, मनीष थापन, विक्रम बदाना, रामनारायण शर्मा, राघव गट्टानी, हंसराज फंडा, राघव शर्मा, दीनदयाल पारीक, अमित पारीक, रामकुमार फंडा, श्याम सुंदर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article