Saturday, September 21, 2024

ब्लॉक स्तरीय साइंस विजार्ड एवं मैथ विजार्ड प्रतियोगिता संपन्न

जोधपुर। भारती फाउंडेशन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय साइंस विजार्ड एवं मैथ विजार्ड प्रतियोगिता संपन्न हुई। भारती फाउंडेशन प्रतिनिधि पुनीत भटनागर ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देड़ा, सेखाला में आयोजित साइंस विजार्ड कक्षा 8 के लिये व मेथ विजार्ड कक्षा 5 के लिये ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय स्तर पर रहे विजेताओं में से कुल 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीबीईओ- सेखाला के प्रतिनिधि हरचंद सिंह , देड़ा, सेखाला पी ई ई ओ श्रीमती पुष्पलता रांकावत द्वारा सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरुस्कार प्रदान किये गये। भारती फाउंडेशन से विवेक चतुर्वेदी, संदीप कुलश्रेष्ठ, मोहित शर्मा, विवेक शर्मा एवं मदन सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सेखाला ब्लॉक के 19 राजकीय विद्यालयों के साइंस विजार्ड में एवं 26 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मैथ विजार्ड में भाग लिया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता साइंस विजार्ड में प्रथम स्थान पर जितेंद्र कुमार, रा उ मा वि मदेजी की ढाणी, दूसरे स्थान पर विनोद, रा उ प्रा वि. कनोडिया पुरोहितान, तृतीय स्थान पर मदन सिंह, रा उ मा वि धीरपुरा से रहे। मेथ्स विजार्ड में प्रथम स्थान पर भोम सिंह, रा प्रा वि अंनेजों की ढाणी, धीरपुरा, दूसरे स्थान पर युवराज सिंह, रा उ प्रा वि नाई, कुम्हारो की ढाणी, उदय नगर, तृतीय स्थान पर जितेंद्र सुथार, रा उ मा वि धीरपुरा से रहे। हरचंद सिंह , CBEO- सेखाला ने बताया कि समय-समय पर भारती फाउंडेशन द्वारा ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के पीछे बच्चों में तार्किक क्षमता का विकास व प्रतिस्पर्धा के प्रति प्रेरित करना है। श्रीमती पुष्पलता रांकावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता से बच्चों में गणित एवं विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित होगी। मंच संचालन करते ने भारती फाउंडेशन प्रतिनिधि निर्णायक दल को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article