Saturday, September 21, 2024

दिगम्बर जैन महासमिति अंचल अध्यक्ष शकुंतला जैन बिन्दायका को निवाई में मिला सम्मान

निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान मे चातुर्मास कर रहे जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में दिगम्बर जैन महासमिति अंचल अध्यक्ष शकुंतला जैन बिन्दायका का निवाई पहुंचने पर सम्मानित किया गया। जिसमें विशुद्ध वर्धिनी महिला मण्डल एवं समाज की महिलाओं ने माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महिला मण्डल की प्रचार संयोजक संजू जौंला ने बताया कि संत निवास पर विशुद्ध वर्धिनी महिला मण्डल की अध्यक्ष शशी सोगानी, पिंकी कठमाणा, प्रेमा कासलीवाल, आशा लटुरिया, सन्जू जौंला, अनिता गोयल, शकुंतला छाबड़ा, प्रिती बाकलीवाल, रेणु सारसोप ने दिगम्बर जैन महासमिति अंचल अध्यक्ष शकुंतला जैन बिन्दायका एवं बबीता जैन बड़जात्या का स्वागत सत्कार करके राजस्थानी परम्परा अनुसार अभिनन्दन किया। जौंला ने बताया कि दिगम्बर जैन महासमिति अंचल अध्यक्ष शकुंतला जैन बिन्दायका एक दिवसीय दौरे पर टोंक निवाई चाकसू होते हुए जयपुर पहुंचीं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article