Saturday, September 21, 2024

भव्य पंचकल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक आयोजन के पोस्टर का विमोचन निवाई में हुआ

चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में होगा महामस्तकाभिषेक

विमल जोला/निवाई। भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब एवं 72 जिनालय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा तथा महा मस्तकाभिषेक महोत्सव 22 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक शीतलतीर्थ धामनोद बांसवाड़ा रोड रतलाम में आयोजित होने वाले महा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन निवाई में किया गया जिसमें गुरुवार को जैन सोशल ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसमुख गांधी इन्दौर, महामहोत्सव की अधिष्ठात्री डाक्टर सविता को जैन,दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई के अध्यक्ष एवं जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा, कार्यक्रम संयोजक सन्मति चंवरिया कमलेश देवी चंवरिया, नेमीचंद चेतन कुमार गंगवाल, विष्णु कुमार राहुल जैन बोहरा, सुशील कुमार नीरा जैन अर्हम इण्डस्टीज, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के मंत्री विमल जौंला, सुनील भाणजा, सुकुमाल चंवरिया महिपाल जैन मोहित चंवरिया निवाई जैन समाज के श्रद्धालुओं ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महा मस्तकाभिषेक महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका एवं पोस्टर का विमोचन कर कलश आवंटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम के पुण्याजर्क परिवार के नेतृत्व में आगामी आयोजित होने वाले चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में होने वाले शीतलतीर्थ कार्यक्रम में निवाई से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। जौंला ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप के हंसमुख गांधी एवं कार्यक्रम की संचालिका एवं अधिष्ठात्री डाक्टर सविता जैन का एक दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को निवाई पहुंचने पर जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई एवं जैन समाज के श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसमुख जैन गांधी एवं सविता जैन ने निवाई में कलश आवंटन करके महामस्तकाभिषेक एवं पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए श्री फल देकर अपील की। जौंला ने बताया कि चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज संध सहित दिल्ली में विराजमान हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article