Saturday, September 21, 2024

कोलारस में निकली श्री जितेन्द्र देव की भव्य रजत रथयात्रा

जगत कल्याण की कामना के लिए की महा शान्ति धारा, जय जय कर के साथ भक्तो ने उतारी आरती

कोलारस। श्रीमद् जिनेन्द्र रजत विमान महोत्सव रथयात्रा एवं वार्षिक कलाशाभिषेक का भव्य आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद सकल दिगम्बर जैन समाज पंचायत कमेटी के तत्वावधान में नगर गौरव प्रतिष्ठाचार्य अंसू भइया के मंत्रोच्चार के साथ बड़े जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्सव वाटिका परिसर पहुच कर वार्षिक कलशाभिषेक समारोह में बदल गई जहां भक्तो की जय जय कार के बीच भगवान के कलशाभिषेक किया गया।
वार्षिक महोत्सव का गंधोदक बहुत पावरफुल होता है: विजय धुर्रा
वार्षिक कलाशाभिषेक समारोह में मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि आज वार्षिक रथयात्रा ऐसी प्रतीत हो रही थी जैसे की बडे़ शहर का बहुत बड़ा आयोजन हो क्या युवा क्या महिला मंडल पाठशाला के बच्चो का प्रदर्शन सभी का उत्साह ला जबाब था। मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज कहते हैं कि वार्षिक विमान महोत्सव के गंधोदक की महिमा और शक्ति सबसे न्यारी है सभी को वार्षिक महोत्सव का गंधोदक अपने सिर पर धारण करना चाहिए धर्म हमें जीवन जीने की कला सिखाता है आज भौतिकता की चकाचौंध के वीच धर्म को संभाल कर रखना बड़ी चुनौती है आज बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक को सीख देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
नवीन जिनालय के लिए सभी अपना मन वनाये
प्रतिष्ठा चार्य अंसू भ इया ने कहा कि हम सब नवीन जिन मन्दिर के लिए अपना दिल खोलकर दान दें और मन वनाये की नौ नौ विशाल जिन प्रतिमाओं को नवीन भव्य जिनलाय में विराजमान करने के लिए सीघ मन्दिर का काम शुरू कर सकें इसके लिए आप सभी का मुक्त हस्त से सहयोग आवश्यक है उन्होंने वार्षिक कलाशाभिषेक एवं जगत कल्याण की कामना के लिए शान्ति धारा के मंत्रोच्चार करते हुए कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के वावन वे आचार्य पद दिवस पर हमें प्रभु को रथ में विराजमान कर उत्सव मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई रथयात्रा
इसके पहले श्री पंचायती बड़े मन्दिर से भगवान जिनेन्द्र देव की रथयात्रा निकाली गई। वार्षिक कलाशाभिषेक में सौधर्म इन्द्र कैलाश चन्द्र सौरव कुमार रवि प्रेस इसान इन्द्र विनोद कुमार सन्तोष कुमार सिघई भोपाल वाले सनत इन्द्र विनोद कुमार माहेन्द्र इन्द्र वावूलाल मयंक कुमार परिवार को मिला। विनोद कुमार सन्तोष कुमार सिघई भोपाल परिवार को समाज के प्रमुख जनों ने पहनाई इस दौरान पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार पत्ता वाले शिवपुरी डी के जैन सहाब प्रमोद चौधरी प्रवीण सर्राफा सुकमाल जैन डॉ महावीर जैन कैलाश चन्द्र जैन शिवपुरी रामेश चन्द्र साखनौर देवेन्द्र जैन लाज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू भ इया नपा अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे जिवंधर साराफ अरुण सिंघई अंकित जैन जिवन्धर जैन पंकज जैन सौरव जैन शुभंव अजय जैन संजय साखनौर अंकित सराफ सहित अन्य प्रमुख जनो उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article