Saturday, September 21, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप तीर्थंकर द्वारा धार्मिक यात्रा का आयोजन

जयपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप तीर्थंकर एवं सिटिजन यात्रा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मानसरोवर के थडी मार्केट, राजावत फार्म( इस मंदिरजी में दर्शनकर 105 भरतेश्वरमति माताजी,भव्यमति माताजी व अन्य माताजी व संघ के दर्शनकिये व आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रवचन सुना), इंजीनियरिंग सोसाइटी शान्ति दिगम्बर जैन मंदिर मान्यावास, मुनिसुव्रतनाथ मंदिर मान्यावास, वरुण पथ, राधाविहार, कमला नेहरुनगर, भांकरोटा व बड के बालाजी दिगम्बर जैन मंदिरों के दर्शन किए। मान्यावास मुनिसुव्रतनाथ मंदिर दर्शन के बाद सभी सदस्यों को नाश्ता कराया गया जिसकी व्यवस्था महेन्द्र-निर्मला सेठी ने की। यात्रा में नरेंद्र कुमार-विनिया, कर्नल महावीर-रजनी, डाॅ.एम.एल जैन “मणि”-डाॅ शान्ति जैन “मणि”, कमल किशोर, कैलाश सोगानी, श्रीमति विजयलक्ष्मी (बेला), पुष्पा मालपुरा आदि ने धर्मलाभ उठाया। यात्रा के अन्त में सभी ने बड के बालाजी दर्शन कर भोजन का आनन्द लिया। ग्रुप अध्यक्ष डाॅ.एम.एल जैन “मणि” ने सभी यात्रियो का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article