Saturday, September 21, 2024

वॉइस ऑफ़ जे एस जी की ट्रॉफी का अनावरण

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप नॉर्दर्न रीजन के तत्वावधान में होने वाले वॉइस ऑफ़ जे एस जी की ट्रॉफी का अनावरण आज रीजन चेयरमैन महेंद्र सिंघवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक डॉ राजीव जैन, संयोजक पवन जैन, प्रवीण झांझरी, जनक ग्रुप की अध्यक्ष रश्मि जैन, सचिव मनोज जैन, जावेद हुसैन सहित अन्य उपस्थित रहे। जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों के लिए आयोजित इस गायन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले आगामी 3 दिसंबर को महावीर स्कूल में आयोजित होने जा रहा है। मुख्य संयोजक डॉ राजीव जैन जानकारी देते हुए बताया की जैन सोश्यल ग्रुप जनक और अरिहंत इस कार्यक्रम को संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं जिसमें सात प्रतियोगी ख़िताब के लिए अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अथिति मोहित -लवीना जैन पाटनी हैं। संगीत जगत के ख्यातनाम कलाकार प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article