Saturday, September 21, 2024

मार्ग हम बता रहे हैं, दर्शन डोंगरगढ़ जाने पर मिलेंगे: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर जी महाराज

निर्यापक श्रमण जेष्ठ श्रेष्ठ श्री समय सागर जी महाराज की अगवानी में पहुंची कमेटी
अशोक नगर समाज व थूवोनजी कमेटी कर रहीं हैं प्रतिक्षा: विजय धुर्रा

अशोक नगर। संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य जेष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर जी महाराज ससंघ का खुरई से खिमलाशा की ओर मंगल विहार हो गया। विहार में पहुंच कर श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी एवं श्री दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी की ओर से श्री फल भेंट कर अशोक नगर व अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी की ओर विहार का निवेदन परम पूज्य मुनि संघ से किया। मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने खिमलाशा से लौटकर बताया कि समाज के अध्यक्ष राकेश कासंल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, मंत्री विजय धुर्रा, शैलेन्द्र श्रागर, संयोजक उमेश सिघई, थूवोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल, महामंत्री विपिन सिंघई, कोषाध्यक्ष सौरव वाझल, आडिटर राजीव चन्देरी, मनोज भैसरवास, मनीष वरखेडा सहित अन्य भक्तों ने श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर प्रवेश में पहुंचे अशोक नगर से भक्त गण
इसके पहले भव्य नगर प्रवेश के बाद आचार्य श्री की पूजन भक्तो कि जय जयकार और डोल बाजों की गूंज के बीच संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागरजी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश खिमलाशा नगर में हुआ। जहां भक्तो ने श्री फल भेंट कर पाद प्रक्षालन और आरती उतार कर मुनि संघ की भव्य आगवानी की यहां शोभायात्रा आचार्य श्री विद्यासागर भवन पहुंचकर धर्म सभा में बदल गई। जहां संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज की भव्य पूजन अशोक नगर युवा वर्ग के संरक्षण शैलेन्द्र श्रागर के मधुर भजनों के साथ भक्तो द्वारा की गई।
अंचल के भक्त कर रहे हैं गुरु चरणों की प्रतीक्षा
इस दौरान मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि गुरु देव अशोक नगर जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी व दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी आपके पावन चरणों में इस आशा के साथ श्री फल भेंट कर रही है आपके पावन चरण दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी में पड़े और अशोक नगर जैन समाज को शीत कालीन वाचना का सौभाग्य प्राप्त हो। अंचल के भक्त कर रहे हैं गुरु चरणों की प्रतीक्षा।
मार्ग हम बता रहे हैं दर्शन आपको जाकर करना होगा: श्री समय सागर जी महाराज
इस दौरान सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागरजी महाराज ने कहा कि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद व संकेत ही सर्वोपरि है उनकी आज्ञा और निर्देश अनुसार ये कदम आगे बढ़ते चले जाते हैं मार्ग हम बता रहे हैं दर्शन आपको जाकर करना होगा उन्होंने कहा कि आचार्य भगवंत के आशीर्वाद से अशोक नगर में चातुर्मास भी किया और थूवोनजी भी तो गये थे थूवोनजी तो चातुर्मास के पहले ही सीधे विहार कर दिया संकेत आया तो चातुर्मास भी मिला गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article