Saturday, September 21, 2024

राहुल विहार में श्री सिद्धचक्र विधान के तीसरे दिन चढ़ाए श्रीजी के समक्ष सोलह अर्घ्य

आगरा। आगरा के शमशाबाद रोड स्थित राहुल विहार के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 20 नवंबर से गणिनी आर्यिकाश्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में अष्टाह्निका महापर्व के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विधान के तीसरे दिन सौभाग्यशाली भक्तों ने बड़े भक्ति भाव से संगीतमय श्रीजी की पूजा अर्चना की और भक्ति रस में लीन नजर आए। इसके बाद सभी इंद्र-इंद्राणियों ने विधानचार्य शशिकांत जैन शास्त्री एवं प्रतिष्ठाचार्य वीरेंद्र कुमार जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मंडप पर सिद्धों के गुणों का गुणगान कर सोलह अर्घ्य समर्पित किए। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार के मधुर जैन भजनों पर सुंदर नृत्य किया| विधान के सांय:काल में सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की और सभी भक्त बहुत ही प्रफुल्लित नजर आए| रात:8:30 बजे नाटयकर बाहुबली एंड पार्टी ललितपुर के कलाकारों द्वारा बहुत सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी| इस अवसर पर विधान में रोहित जैन, अतिशय जैन,प्रिंस जैन, अतुल जैन,योगेश जैन,पवन कुमार जैन लोकचंद जैन,दीपचंद जैन,सतीश चंद जैन संजय कुमार जैन,ताराचंद जैन,विशाल जैन बंटी,सचिन जैन, समस्त राहुल विहार जैन समाज के लोगों ने विधान में सहभागिता कर आनंदित नजर आये।

रिपोर्ट: शुभम जैन, आगरा

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article