Saturday, September 21, 2024

पिपलोंन में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव जिनबिंब स्थापना समारोह 27 नवंबर से 29 नवंबर तक

पिपलोंन, आगर मध्यप्रदेश। चर्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि 108 सुप्रभ सागर जी महाराज एवम मुनि 108 प्रणक सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में दिनांक 27 नवंबर से 29 नवंबर तक भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव जिनबिंब स्थापना समारोह का आयोजन श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पिपलोन जिला आगर मध्य प्रदेश में आयोजित किया जायेगा।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार कोटा को जानकारी देते हुवे मंदिर समिति के विशेष सहयोगी महेंद्र कुमार जैन बाकलीवाल, अध्यक्ष प्रदीप जैन बाकलीवाल, सचिव सुनील जैन,उपाध्यक्ष दिनेश जैन गोधा, सदस्य जिनेद्र जैन ने बताया कि विधि विधान की क्रियाएं अखिलेश शास्त्री द्वारा संपन्न कराई जाएगी संगीत की सुमधुर ध्वनिया अंश जैन एंड पार्टी के द्वारा बिखेरी जायेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article