Saturday, September 21, 2024

जैन सोशल ग्रुप महानगर का 64 सदस्य दल विदेश यात्रा पर वियतनाम रवाना

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप महानगर का 64 सदस्य दल आज सात दिवसीय वियतनाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष जैन,जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन नॉर्दर्न रीजन के अध्यक्ष महेंद्र सिंघवी, महानगर ग्रुप के अध्यक्ष संजय जैन, इंटरनेशनल डायरेक्टर चंद्रशेखर जैन और नॉर्दर्न रीजन के जॉइंट सेक्रेटरी और महानगर के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव जैन ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के मुख्य संयोजक ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष दीपेश जैन और वीरेन्द्र जैन है। रवाना होने से पूर्व सभी सदस्यों द्वारा महावीर नगर जैन मंदिर में सामूहिक पूजा भी की गई। दल 29 तारीख को जयपुर लौटेगा। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जैन और पूर्व अध्यक्ष रविप्रकाश जैन सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य इस दल का हिस्सा बनकर वियतनाम यात्रा पर गए हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article