सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से हुआ श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन
विमल जोला/निवाई। धर्म परायण नगरी निवाई में जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज एवं क्षुल्लक अकम्प सागर महाराज के पावन सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से शांतिनाथ भवन में दिनांक 20 नवंबर 2023 से 28 नवंबर 2023 तक श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। जिसमें श्रद्धालुओं ने सिद्धों की महा आराधना की। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत विधान के पात्रों का चयन किया गया जिसमें दीप प्रज्वलनकर्ता धर्मचंद चंवरिया, सोधर्म इंद्र मूलचंद त्रिलोक चंद जैन, धनपति कुबेर इंद्र अरुण कुमार अर्पित कुमार जैन, यज्ञनायक महावीर प्रसाद हितेश कुमार जैन, ध्वजारोहणकर्ता एवं ईशान इंद्र हेमचंद हर्षित कुमार जैन, सानत इन्द्र सूरजमल जैन, माहेन्द्र इंद्र महेंद्र कुमार नरेंद्र कुमार जैन, श्री पाल मेनासून्दरी अनिता जैन को बनने का सौभाग्य मिला। जौंला ने बताया कि मंगलवार को सुबह विधान की शुरुआत समाजसेवी धर्मचंद चंवरिया ने मण्डप पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा शुरू करवाई गई। विधान में जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य पं.अशोक जैन धानी जबलपुर के मंत्रोच्चार द्वारा इन्द्र इन्द्राणियो ने श्री जी की वृहद शांतिधारा एवं क्षीरसागर के जल से चारों दिशाओं में विराजमान जिन प्रतिमाओं के कलशाभिषेक किए गए। जौंला ने बताया कि विधान में इन्द्र इन्द्राणियो ने 8 एवं 16 श्री फल अर्ध्य चढ़ाकर संगीतकार भावना एण्ड पार्टी जबलपुर के मधुर भजनों पर जमकर भक्ति नृत्य किए। इसके बाद प्रतिष्ठाचार्य अशोक जैन धानी जबलपुर ने सिद्धों की आराधना करवाकर सिद्धों की महिमा बताई। इस अवसर पर गुरु विशुद्ध भक्त परिवार नवरत्न टोंग्या विमल जौंला बंशी ब्रांड तेल के निर्माता विष्णु बोहरा, गोमुखी ब्रांड सरसों तेल के निर्माता मनन दत्तवास, नरेश सोगानी, पुनित संधी, सुरेन्द्र टोंग्या, सुरेश ईटावा, ज्ञानचंद सोगानी, विमल सोगानी, प्रेमचंद सोगानी, शिखरचंद काला, संजय प्रेस, राजकुमार संधी, पदमचंद पीपलू, सहित कई गणमान्य लोगों ने जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज को श्री फल अर्ध्य चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।