Saturday, September 21, 2024

जैन सौशल ग्रुप महानगर की वियतनाम यात्रा 21 से 28 नवंबर 2023

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप महानगर का 64 सदस्य दल विदेश भ्रमण पर वियतनाम दिनांक 21 से 28 नवम्बर के बीच जा रहा है। इस विदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य जैन समाज का सिद्धांत जियो एवं जीने दो का प्रचार प्रसार करना है। इससे पूर्व महानगर ग्रुप की तीन सफल विदेश यात्रा ( बैंकाक पटाया, सिंगापुर मलेशिया एवं दुबई) हो चुकी हैं। इस विदेश भ्रमण की रुपरेखा एवं तैयारी को अन्तिम रूप देने के लिए वियतनाम जा रहे सदस्यों के लिए आइरन रेस्टोरेंट, मानसरोवर में मिटिंग रखी गई जिसमें सभी सदस्यों के अलावा महानगर ग्रुप के सभी पूर्व अध्यक्ष, अध्यक्ष संजय छाबड़ा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस विदेश भ्रमण के लिए विरेंद्र जैन एवं दिपेश छाबड़ा को सयोजक बनाया गया है। यह यात्रा जैन मंदिर, महावीर नगर से प्रातः 11.00 बजे रवाना होगी। इस विदेश यात्रा में प्रदीप जैन संस्थापक अध्यक्ष, रवि प्रकाश जैन, विरेंद्र जैन एवं दिपेश छाबड़ा पूर्व अध्यक्ष अन्य सदस्यों के साथ शामिल हो रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article