Saturday, September 21, 2024

जैन सोशल ग्रुप हेरिटेज सिटी की विदेश यात्रा शुरू

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप हेरिटेज सिटी का विदेश भ्रमण की कड़ी में वियतनाम के लिए प्रस्थान। ग्रुप सचिव अरुण पाटनी ने बताया की ग्रुप अध्यक्ष नितिन पाटनी के संयोजन में महावीर नगर जैन मंदिर से 30 सदस्यों का एक दल दोपहर 1.00 बजे बस द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। ग्रुप सदस्यों की यात्रा बस को जे एस जी इंटरनैशनल फेडरेशन नॉर्दन रीजन चेयरमैन महेंद्र सिंघवी ; महावीर नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष अनिल जैन साहब ने हरी झंडी दिखाकर मंगलमय शुभ कामनाओं के साथ प्रस्थान कराया। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष बज पूर्व अध्यक्ष मुकेश कासलीवाल, महावीर सेठी सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित हुए। नितिन पाटनी ने बताया कि ये दल विदेश में शाकाहार व जैन धर्म का प्रचार प्रसार करेगा। सभी अतिथियो बात का आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article