Saturday, September 21, 2024

किन्नरों ने पुलिसकर्मियों के साथ थाना परिसर में मनाया भाई दूज का त्यौहार अम्बाह

अम्बाह। अम्बाह पुलिस ने जाति-धर्म-वर्ण से अलग हटकर तृतीय लिंग किन्नर के साथ भैया दूज का पर्व मनाया। उन्होंने किन्नरों से तिलक लगवाकर उन्हें उपहार भेंट किया। भाई-बहन के पवित्र रिश्तो का प्रतीक भैयादूज पर्व आज थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इसी के तहत थाना परिसर में समाजसेवी राबिया किन्नर और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों का तिलक कर उनका मुंह मीठा कराया। इसके उपरांत पुलिस के भाइयों ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार राबिया किन्नर और उनके साथियों को गिफ्ट प्रदान किया। इससे पहले राबिया किन्नर ने नगर निरीक्षक सहित सभी पुलिसकर्मियों की आरती उतार कर उन्हें टीका किया और उनके लिए मंगल कामना की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article