Saturday, September 21, 2024

मनीष सक्सेना अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

भारत में रेबीज नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कर्ष योगदान के लिए मिला सम्मान

कंसास। यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका स्थिति रेबीज नियंत्रण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन ग्लोबल एलाइंस फॉर रेबीज कंट्रोल द्वारा वर्ल्ड संगठन के निदेशक एवं राजस्थान स्टेट एनिमल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य राष्ट्रीय प्राणी मित्र पुरस्कार विजेता एडवोकेट मनीष सक्सेना को भारत में रेबीज नियंत्रण के लिए सामाजिक जागरूकता, एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान तथा रेबीज उन्मुल्लन रणनीति विकसित करने में विशिष्ट योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड रेबीज डे अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।

स्टेट एनिमल वेलफेयर बोर्ड राजस्थान के सदस्य तथा एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, भारत सरकार के प्रतिनिधि मनीष सक्सेना पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से जीव जंतु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनके द्वारा रेबीज फ्री जयपुर 2030 अभियान भी प्रारंभ किया गया है जिसके माध्यम से श्वानो द्वारा रेबीज से मानव मृत्यु को रोकने तथा श्वानो की आबादी को रेबीज के बोझ से राहत दिलाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

रेबीज कंट्रोल के लिए वर्ल्ड संगठन, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, पशुपालन विभाग, स्थानीय निकाय तथा अन्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर श्वानो के रेबीज टीकाकरण, सामुदायिक जागरूकता, शिक्षा, रेबीज निदान और निगरानी पर निरन्तर विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहा है।

वर्ल्ड संगठन द्वारा रेबीज फ्री जयपुर 2030 अभियान के तहत रेबीज से बचाव के लिए कौशल संवर्धन, जागरूकता एवं उन्मूलन हेतु विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और पशु चिकित्सकों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है।

रेबीज से होने वाली सभी मृत्यु में 60 प्रतिशत तक बच्चे होते हैं l वर्ल्ड संगठन द्वारा स्कूली बच्चों को रेबीज रोग और श्वानो से काटने के बचाव के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान का लक्ष्य सरकार के साथ मिलकर वर्ष 2030 तक श्वानो द्वारा रेबीज से होने वाली मानव मृत्यु को समाप्त करना है साथ ही पशु चिकित्सा, सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक जागरूकता के माध्यम से रेबीज से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों के लिए नीति निर्धारण तथा क्षमता निर्माण करने के लिए कार्य करना हैं।

पशु कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सेवाओं को देखते हुए एडवोकेट मनीष सक्सेना को राजस्थान सरकार, भारत सरकार तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा अनेकों बार सम्मानित किया गया है तथा उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा वन विभाग का मानद् वन्यजीव प्रतिपालक एवं राज्य के विभिन्न जिलों में गठित पशु क्रूरता निवारण समितियो का सदस्य भी मनोनीत किया गया है।

मनोज सिंह, जनसंपर्क अधिकारी

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article