Saturday, September 21, 2024

आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी मुनिराज का पदमपुरा से मंगल विहार 16 नवंबर को

श्री दिगम्बर जैन मन्दिर पार्श्वनाथ जी सोनियान, खवासजी का रास्ता, जयपुर में होगा मंगल आगमन

जयपुर। पूज्य आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी मुनिराज का 16 नवंबर, 2023 को पदमपुरा से पार्श्वनाथ मंदिर, सोनियान के लिए मंगल विहार होगा। मंगलवार, 7 नवंबर 2023 को अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा में विराजित परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी मुनिराज के श्री चरणों में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सोनियान की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर में पधारने हेतु श्रीफल भेंट किया। पूज्य गुरु देव ने स्वीकृति प्रदान कर दिया मंगल आशीर्वाद।
मंदिर समिति के मंत्री संजय गोधा ने बताया कि आज प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमल दीवान, उपाध्यक्ष विनोद बिलाला, कोषाध्यक्ष नरेश छाबडा और उप मंत्री रवि जैन को आचार्य श्री चैत्य सागर जी ससंघ ने मंदिर पधारने के निवेदन को स्वीकृति प्रदान की और अतिशय क्षेत्र पदमपुरा से दिनांक 16 नवंबर, 2023 को जयपुर शहर के लिए विहार करने हेतु आशीर्वाद दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article