Saturday, September 21, 2024

केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

कोटा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 कोटा में दो दिवसीय छात्राओं हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य शिवदान सिंह द्वारा कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो अकादमी के अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्तर कोच अनिल कुमार का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा से संबन्धित विभिन्न बारीकियों को बताते हुए अध्यक्ष अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि विपरीत परिस्थिति में पेन, पिन, सेप्टी पिन, पेपर स्प्रे, बोटल, बेग से भी अपनी रक्षा कर सकती है। कोच अनिल कुमार ने बताया कि आज के समय में जहां महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता को इतना महत्व दिया जाता है वही आत्मरक्षा भी आत्मनिर्भरता का एक पहलू है और इसलिए हर एक महिला को आत्मरक्षा के लिए स्वयं प्रयास करने होंगे।टीम के अन्य सदस्यों द्वारा ताइक्वांडो की विभिन्न विधाओं से छात्राओं को अवगत कराया। समस्त छात्राओं द्वारा शिविर में पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक नवीन कुमार मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और शिविर का समापन किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article