Saturday, September 21, 2024

ग्यारह मंजिला सहस्त्र कूट जिनालय का होगा शिलान्यास

दर्शनोदय थूवोनजी कमेटी पहुंची आगरा, लिया मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज

अशोक नगर। मध्य भारत के सबसे बड़े तीर्थ अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के मार्गदर्शन आशीर्वाद से पाषाण से निर्मित होने वाले ग्यारह मंजिल उतंग सहस्त्र कूट जिनालय के पांच मुख्य शिलान्यास कर्ता परिवारो में दो परिवारों ने इक्कीस लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आगरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप जैन पी एन सी, महामंत्री नीरज जैन जिनवाणी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मोठया, कार्यअध्यक्ष पी एल बेनाडा ,हीरा लाल बेनाडा, संयोजक मनोज बाकलीवाल ने शाल श्रीफल से सम्मान किया।
गुरु देव के सान्निध्य की प्रार्थना लेकर आयी है थूवोनजी कमेटी: विजय धुर्रा
दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने बताया कि वर्षो की लगातार कोशिश के बाद दर्शनोदय थूवोनजी कमेटी को पत्थर से निर्मित होने वाले गारह मंजिल उतंग सहस्त्र कूट जिनालय के शिलान्यास क्रिया को विधि के साथ सम्पन्न कराने हेतु कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल महामंत्री विपिन सिंघई निर्माण मंत्री विनोद मोदी कोषाध्यक्ष सौरव वाझल आडिटर राजीवचन्देरी सहित अन्य प्रमुख जनो ने पूज्य श्री के चरणों में श्री फल भेंट कर सहस्त्र कूट की सम्पूर्ण रूप रेखा रखीं पांच शिलान्यास कर्ताओ में से दो की स्वीकृति मिली है ।
दो दातार परिवारो ने दी शिलान्यास की स्वीकृति
थूवोनजी में होने वाले शिलान्यास की स्वीकृति प्रदान की जिनमें दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल राजेन्द्र कुमार वीरेन्द्र कुमार गौरव कुमार सचिन कुमार सौरभ कुमार टींगू मिल परिवार ने इक्कीस लाख रुपए की राशि सहस्त्र कूट जिनालय में समर्पित कर जान मानें इसरो वैज्ञानिक डॉ जी सी जैन श्रीमति अंगुरी जैन अहमदाबाद श्रीमति हेमलता केवल चंद भूषा राजेश्वरी -आशीष कुमार श्रीमति वैशाली -मनीष कुमार पूजा-मुकेश सोगानी इसरो वैज्ञानिक डॉ जी सी जैन परिवार अहमदाबाद ने इक्कीस लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य गुरुदेव के निर्देशन में शुभ मुहूर्त में पांच प्रमुख पात्रों के साथ शिलान्यास उपरांत कलशों व दीपों की स्थापना की जाएगी।
किसी अच्छे आदमी के हाथ में जाने पर बस्तू भी अनमोल हो जाती हैं: मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज
इस अवसर पर धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि पुगंव श्रीसुधासागरजी महाराज ने कहा कि एक ही वस्तु किसी के हाथ मे चली जाए तो वह वस्तु निर्मूल हो जाती है और वही वस्तु किसी अच्छे आदमी के हाथ मे चली जाए तो अनमोल हो जाती है हम लोगो के भाग्य से दक्षिण भारत से एक विद्याधर आ गया, उस बालक के लिए पूज्यवर ज्ञानसागर जी महाराज ने यही सिखाया, न्याय सिखाया, सिद्धान्त सिखाया, स्वाध्याय पढ़ो, पढ़ो।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article