Saturday, September 21, 2024

राघौगढ़ नगर गौरव मुनि निर्लेप सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह पूर्वक मनाया

राघौगढ़। नगर गौरव पूज्य मुनि निर्लेप सागर जी महाराज का पांचवा दीक्षा दिवस गृह नगर राघौगढ़ में मुनि निर्लेप सागर एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह थे। विशेष अतिथि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विजय जैन गुना,राघौगढ़ के न पा अध्यक्ष विजय कुमार साहू,अशोक नगर के पूर्व न पा अध्यक्ष श्री श्रेयांस चौधरी, गुना जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन,समाज सेवी प्रेमनारायण राठौर भजन सेठ थे। समारोह की अध्यक्षता वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं राघौगढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ अजीत रावत ने की। कार्यक्रम के समन्वयक राघौगढ़ के पूर्व न पा अध्यक्ष एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर विजय कुमार जैन थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि निर्णय सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि जयवर्धन सिंह ने कहा वेलफेयर सोसाइटी पारमार्थिक गतिविधियां चल रही है। जिसकी हम मुक्त कंठ से सराहना करते हैं। समिति की गतिविधियों को और आगे बढ़ाने हम खुरई में विराजमान मुनि निर्लेप सागर जी महाराज से मिलकर मार्गदर्शन लेंगे। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विजय जैन गुना ने मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों को भगवान महावीर के 2550 में निर्माण दिवस पर भारतीय जैन मिलन द्वारा भगवान महावीर के संदेशों पर प्रकाशित पुस्तक भेंट की। समारोह को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार जैन एडवोकेट गुना, समाज सेवी अभिजीत गोयल, योगेन्द्र भारिल्य, भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर अशोक भारिल्य, मुकेश जैन कुंभराज ने भी संबोधित किया। आरंभ मैं अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अजित रावत, जैन समाज राघौगढ़ के अध्यक्ष अजय कुमार रावत, मुनि निर्लेप सागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के पिताजी अनिल कुमार रावत कार्यक्रम के सूत्रधार डॉक्टर अमित रावत ने पगड़ी पहना कर तिलक लगाकर किया। कार्यक्रम में गुना जिले की जैन समाज के सृष्टि जनों को आमंत्रित किया था गुना, गुना कैंट, आरोंन, धरनावदा, रुठियाई, एनएफएल विजयपुर, साडा कॉलोनी, बीनागंज जामनेर, बरसत, पीपल खेड़ी, आरोंन, म्याना,राघौगढ़ सहित गौशाला राघौगढ़,गुना, आरोंन, जामनेर के गौशाला संचालकों को बुलाया था। सभी सृष्टि जनों का समाज के लिए उनका योगदान का उल्लेख कर दुपट्टा डालकर तिलक लगाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में नरेन्द्र लाहोटी, पुरुषोत्तम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मोहन लाल अग्रवाल रुठियाई, वीरेन्द्र अग्रवाल रुठियाई, देवेन्द्र मीना दीतलबाडा, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर शीतल चंद कटारी क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर एस सी जैन राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप कुमार जैन सुभाष चंद्र चौधरी राजेश कुमार जैन जिनेन्द्र झांझरी गुना,धन कुमार रावत, राजेन्द्र कुमार जैन बरसत,जिनेश कुमार रावत जितेंद्र कुमार जैन दिलीप कुमार जैन विकास कुमार जैन जैन चन्द्रेश जैन, जैन मिलन रुठियाई के अध्यक्ष वीर अमित जैन जैन मिलन आरोंन के मंत्री वीर प्रदीप कुमार जैन झंडा क्षेत्रीय प्रचार मंत्री वीर सुनील जैन झंडा आरोन आशीष रावत,आदि उपस्थित थे ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article