Sunday, September 22, 2024

आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज का अवतरण दिवस मनाया

समस्त भारत वर्ष से आए यात्रियों ने श्री सम्मेद शिखर में किया श्री भक्तामर दीप महार्चना

सम्मेद शिखर जी। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दिनाक 28 अक्टूबर को सांयकाल निहारिका परिसर गुणायतन मधुबन में भारत के विभिन्न प्रांतों से सम्मेद शिखर जी आए, (सात हज़ार पांच सौ पिचत्तर) 7575 तीर्थ यात्रियों के साथ श्री भक्तामर अनुष्ठान दीप महाअर्चना का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। परम् पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और उपाध्याय गुप्ति सागर जी महाराज, परम् पूज्य गुरुदेव प्रमाण सागर जी, निर्वेंग सागर जी और शीतल सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पूरा ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। ये महआयोजन दिल्ली निवासी पवन जैन गोधा अपनी पूरी टीम के साथ पिछले 10 वर्षो से लगातार करते आ रहे हैं। गोधा ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपनी पूरी टीम और पूरे परिवार के साथ भारत के विभिन्न क्षेत्रों और राजधानी दिल्ली से आए हजारों यात्रियों को यह विशेष अनुष्ठान को पूरे भक्ति भाव से सम्पन्न करवाया।
जयपुर से यात्रा संयोजक पीयूष जैन ने बताया कि पावन अनुष्ठान में दीप प्रज्ज्वलित कर श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जैन गंगवाल ने पहला स्थान प्राप्त दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, उसके बाद पवन प्रीति जैन गोधा, पीयूष निम्मी जैन नारायण विहार, विजय वीना जैन चांदी वाले, राजेश पुष्पा जैन पीतमपुरा, निशांत विनीत अर्चना जैन ग्रीन पार्क, राजेश नीलम जैन ग्रीन पार्क ने अपने पुरे परिवार के साथ और भारत के सभी क्षेत्रों टीटीई से आए हजारों यात्रियों ने एक एक काव्य में दीप प्रज्ज्वलित किये। श्री विद्यासागर यात्रा संघ जयपुर से इस कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था देख रहें शैलेंद्र पाटनी ने बताया कि इस अनुष्ठान की तैयारी काफी समय पूर्व से की जा रही है और इस विशेष कार्यक्रम की मनभावन प्रस्तुति श्री विद्यासागर यात्रा संघ जयपुर से सुश्री निष्ठा जैन एवं सुश्री विधि जैन जयपुर ने 1300 किलोमीटर दूर इस पावन भूमि पर आकर दी है।
जीव दया के लिए दयोदय गौशाला के लिए 6.25 लाख की राशि हुई एकत्र
इस पावन अवसर पर जीव दया के लिए समर्पित अनुष्ठान में गौशाला में दान हेतु लगभग 6.25 लाख रुपए की राशि एकत्र की गई जिसे दयोदय गौशाला भोपाल कार्यलय में सामुहिक रुप से जमा कराया जाएगा। 10वी श्री सम्मेद शिखर यात्रा के प्रमुख संयोजक दिल्ली निवासी पवन जैन गोधा ने बताया कि आज घर घर में श्री भक्तामर की महिमा है और ये स्तोत्र जन जन के मन में समाया हुआ है इसलिए इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पूरे विश्व में तीन चैनल आदिनाथ टीवी चैनल, पारस चैनल और जिनवाणी चैनल के माध्यम से किया गया है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article