Saturday, September 21, 2024

जैन सोशल ग्रुप सनशाइन खेल सप्ताह का हुआ समापन

अमित गोधा/ब्यावर। जैन सोशल ग्रुप सनशाइन ब्यावर के तत्वाधान में खेल सप्ताह का आयोजन 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक किया गया। संस्था सचिव प्रतीक खटोड़ ने बताया कि संस्था द्वारा पहली बार इस खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी ने हिस्सा लिया। इस खेल सप्ताह में बच्चो की रेस, कैरम, चेस, बैडमिंटन, बॉल आउट , डोज बॉल और अंडरआर्म क्रिकेट का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 225 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन सभी खेलो का समापन 29 अक्टूबर रविवार को सुंदर वाटिका में हुआ। पूरे सप्ताह तक खेलो का आयोजन हुआ और रविवार को अंतिम दिवस क्रिकेट, कैरम के फाइनल मैचों का आयोजन हुआ। जिसमे अंडरआर्म क्रिकेट में कप्तान संदीप कोठारी की अगुवाई वाली टीम और सुनील लोढ़ा की अगुवाई वाली टीम के बीच फाइनल का महा मुकाबला हुआ जिसमे सुनील लोढ़ा की ने संदीप कोठारी की टीम को परास्त कर खिताब अपने नाम किया। महिलाओं में रंजना बाबेल की टीम विजेता रही। वही छोटे बच्चो में झलक जैन की टीम और बड़े बच्चो में मौलिक डेढ़िया की टीम विजयी रही। इन सभी खेलो में विजेता और उपविजेताओं को रविवार की शाम संस्था के अध्यक्ष विक्रम सांखला, संस्थापक अध्यक्ष वैभव सुखलेचा एवम सभी पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार दिए गए। इस खेल सप्ताह के समापन समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र नाहटा, सहसचिव अमित कवाड़, कोषाध्यक्ष कमल पगारिया, पी आर ओ सुमित श्रीश्रीमाल, सभी पूर्व अध्यक्ष पंकज डेढिया, मनीष मेहता, अरुण रूणीवाल, संस्था के महेंद्र नाहर, रजत श्रीश्रीमाल, रूपेश कोठारी, नरेंद्र सुराना, विमल कांकरिया, अमित गोधा, पंकज भंडारी, महावीर आबड, विनोद श्रीश्रीमाल, अतुल जैन, पंकज भंडारी, राहुल बाबेल, दिनेश तातेड, अमित डाकलीया, मनीष रांका, राहुल बरडिया, हिरेन भंडारी के साथ शहर के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष विक्रम सांखला के द्वारा संस्था के सभी सदस्यो को इस खेल सप्ताह को सफल बनाने के लिए दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही पधारे सभी मेहमानों का स्वागत कर सभी का धन्यवाद दिया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article