Saturday, September 21, 2024

श्री सिद्धचक्र महा मंडल विधान का आयोजन

राज पाटनी/लाडनूं। लाडनूं में भव्य एवं विशाल स्तर पर श्री सिद्धचक्र महा मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। 24 से 30 अक्टूबर को होने जा रहे इस विधान के लिए आयोजन स्थल श्री सुखदेव आश्रम को मनमोहक व भव्य रूप से रोशनियों से सजाया गया है। विधान के आयोजनकर्ता लाडनूं के गुवाहाटी प्रवासी नेमीचंद नथमल पांड्या परिवार के सदस्य अशोक पांड्या ने बताया कि घटयात्रा दैनिक पूजन अभिषेक मंगल आरती सहित यह विधान प्रतिष्ठाचार्य पंडित कुमुद सोनी अजमेर के सान्निध्य में आयोजित होने जा रहा है। जबलपुर की संगीतकार श्रीमती प्रीति जैन एंड पार्टी तथा जैन समाज के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि विधान में दिगंबर जैन समाज के स्थानीय सदस्यों के अलावा देशभर के अन्य स्थानों से उनके परिजन, रिश्तेदार व परिचित बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article