Saturday, September 21, 2024

108 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ में सवा करोड़ मंत्रों की दी आहुतियां

भव्य प्रदर्शन करने वालों को किया जैन समाज ने सम्मानित

अशोक नगर। श्री मद् जिनेन्द्र चौबीस समवशरण महा मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के समापन पर महोत्सव के पात्रों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य विशाल रजत रथयात्रा निकाली गई। इसके पहले सुभाष गंज मैदान में एक सौ आठ कुंडीय श्री विश्व शांति महायज्ञ में सवा करोड़ मंत्रों की आहुतियां प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भइया शुयस एवं मुकेश भइया के मंत्रोच्चार के साथ दी गई।
सेवा करने वालों को भी भरपूर पुण्य मिलेगा: आचार्यश्री
इसके पहले आज आचार्य श्री आर्जव सागर जी महाराज के श्री मुख से विश्व शांति की कामना के लिए ब्रहदमंत्र से शान्ति धारा कराई गई इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम सब भगवान के चरणों में बैठकर जगत के कल्याण की कामना कर रहे हैं। तीर्थंकर प्रभु ने जगत के कल्याण की कामना की तो उनका तो कल्याण हो ही गया ऐसे ही आप भी जगत के कल्याण भी भावना बनाये रखें तो आपका कल्याण निश्चित होगा समवशरण में सभी ने बहुत सुंदर कार्य किया कई मंडल रात रात भर जागते रहें। उन्होंने पात्रों से भी अधिक पुण्य कमाया है सेवा करने वालों को भी भरपूर पुण्य मिलता है ।
महोत्सव की सफलता आपके कारण सम्भव हो सकीं है : राकेश कासंल
जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल ने कहा कि ये बहुत बड़ा आयोजन था कई दिनों से चल रहे इस महोत्सव में प्रातः काल से लेकर देर शाम तक समारोह चल रहें थे इस दौरान किसी प्रकार की कमी की ज़िम्मेदारी हमारी और सारी सफलताएं आपके कारण सम्भव हो सकीं है। महामंत्री राकेश अमरोद ने कहा कि हमारे आमंत्रत पर विभिन्न नगरों से सेवा दल महिला मंडल युवा मंडल दिव्य घोष सहित दल आये है जैनसमाज आप सभी का अभिनन्दन करतीं हैं युवा वर्ग संरक्षण शैलेन्द्र श्रागर ने कहा कि महिला मंडलों ने बहुत सुंदर प्रदर्शन किया है हम सभी का सम्मान करते हुए हर्षित हो रहें हैं।
अपना कीमती समय निकालें पर आपका अभिनन्दन है
मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि हमारे निवेदन पर अस्वस्थ होते हुए प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप भइया शुयस मुकेश भइया ने इस महा महोत्सव को सानंद सम्पन्न कराया । पूर्व में भी आपने अनेक महोत्सवो का नेतृत्व किया है आगे भी आप समाज में इसी तरह धर्म की प्रभावना कराने के लिए अपना कीमती समय प्रदान करते रहेंगे जैन समाज आपका अभिनन्दन करते हुए अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली ऐतिहासिक समवशरण महामहोत्सव रथयात्रा
श्री चौबीस समवशरण महा मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के समापन वेला में मुकेश भइया के निर्देशन में भव्य विशाल रजत रथयात्रा सुभाष गंज मैदान से प्रारम्भ हुई जो आचार्यश्री विद्यासागर द्वार, भगवान महावीर मार्ग, रेस्ट हाउस गांधी पार्क, प्रोसेसन रोड, सुराना पार्क, इन्द्र पार्क, नेहरू वाल उधान, गांधी पार्क होते हुए सुभाष गंज मैदान में धर्मसभा में बदल गई। रजत रथ यात्रा महोत्सव में रजत रथ पर पदम कुमार सौरभ कुमार वाझल सारथी बनकर वहीं वाझल परिवार से सुवोध कुमार वाझल गुना श्री जी को लेकर रजतरथ में संसार थे वहीं विवेक कुमार अक्षय कुमार अमरोद चक्रवर्ती परिवार चंवर डुले रहे थे
आचार्य श्री आर्जव सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में हुई यात्रा
इस के आगे आगे आचार्य श्रीआर्जवसागर जीमहाराज ससंघ भक्तो के साथ चल रहे सबसे अंत में चल रहे थे रजतरथ यात्रा में सबसे आगे बेंड वाज़े उनके पीछे-पीछे चौबीस समवशरण के सौधर्म इन्द्र आदि वघियो में चल रहे थे इसके बाद श्री शाढ़ौरा महिला परिषद वाल सेवा दल का दिव्य धोष भरतचक्रवर्ती इसके बाद सुधा सागर महिला मंडल धनपति कुबेर फिर महिला युवा वर्ग उसके बाद बहुबलि के साथ महिला महासमिति विभिन्न भेष-भूषा में महायज्ञ नायक के साथ चल रही थी थे इसके साथ ही विद्यासागर महिला मंडल शान्ति महिला मंडल त्रिसला महिला मंडल बामादेवी महिला मंडल चल रहे थे इसके बाद सजे-धजे जैन सोशल ग्रुप के साथी प्रभु की पालकी लेकर जय जय कार करते हुए चल रहे थे फिर विमर्श जाग्रति मंडल बहूवेटी संगठन अरिहंत महिला मंडल महिला जैन मिलन महिला परिषद की कार्यकर्ता अपना प्रदर्शन करते हुए सभी के आकर्षण का केन्द्र वनी थी इसके सही भगवान के रजत विमान को जैन जाग्रति मंडल के युवा अपने काघो पर लेकर चल रहे थे भक्तावर सेवा मंडल के सदस्य चवर डोलते चल रहे थे इन सब के साथ मुंगावली वीर सेवा दल सभी के आकर्षण का केन्द्र वना था अपने दिल घोष की भव्य प्रस्तुति दे रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article