Saturday, September 21, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डायमंड का भव्य गेट टू गेदर का आयोजन

जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डायमंड ने पांच सितारा होटल ओम टावर में अपनी रंगारंग पार्टी आयोजित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का अभिवादन कर सदस्यो का रजिस्ट्रसेन किया गया। अध्यक्ष प्रमोद सोनल जैन व सचिव रमेश चंद संजना छाबड़ा ने बताया कि संयोजको द्वारा बनाए गए मनोरंजक गेम कपल दंपती सदस्य व बच्चों को खिलाया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर टीकम दीपशिखा और आस्था जैन रहे। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष यश कमल संगीता अजमेरा की भी गरिमामई उपस्थिति रही। आए हुए सभी दंपती सदस्यों को संयोजकों द्वारा गिफ्ट दिए गए। एथेनिक ड्रेस कोड में सुसज्जित दंपति सदस्यों ने डांडिया व जमकर डांस मस्ती भी की। रिवॉलिंग रेस्टोरेंट ओम टावर में शाम के डिनर पूरे जयपुर के नजारे देखते हुए किया। सभी ने प्रोग्राम को बहुत सराहा व खूब एंजॉय किया। कार्यक्रम में संयोजक अनिल प्रिया जैन, सुब्रत प्रीति जैन, व मनोज अमिता अजमेरा थे। अन्त में सोनल जैन ने डांडिया बेस हाउजी खिलाकर विदा ली। प्रोग्राम में कुल 65 सदस्य उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष एस के आभा गंगवाल ने आभार प्रकट किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article