Saturday, September 21, 2024

उत्तम जैन स्वयं दिव्यांग, पत्रकारिता क्षेत्र में बने मिशाल

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तम जैन हुए सम्मानित

जयपुर। उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं दिव्यांग जगत पत्रिका के सम्पादक उत्तम जैन को समर्पण संस्था द्वारा जयपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए कुलदीप नैयर सम्मान से पुलिस महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा क्राइम ब्रांच एवं संस्था के अध्यक्ष दौलत राम माल्या द्वारा सम्मानित किया गया। उत्तम जैन विगत कई वर्षों से दिव्यांगो की समस्याओं से सरकार को अवगत करवाते रहे हैं और उन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। उत्तम जैन स्वयं एक पैर से दिव्यांग हैं। दिव्यांग होने के बावजूद भी समाजसेवा एवं पत्रकारिता के माध्यम से विगत 10 वर्षो से दिव्यांगो के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अब तक इनके द्वारा जयपुर में 6 सम्मान समारोह आयोजित किए जा चुके हैं जिसके माध्यम से 600 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित होने का अवसर मिला हैं। विगत 4 वर्षो से दिव्यांग जगत पत्रिका के सम्पादक के रूप में कार्य कर रहे हैं और प्रदेश के लाखों दिव्यांगो की आवाज दिव्यांग जगत के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उत्तम जैन के इन्ही कार्यों को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा इन्हे 2016 एवं 2022 में राज्य स्तरीय प्रेरणा स्रोत पुरस्कार एवं सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article