Saturday, September 21, 2024

त्रिदिवसीय जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान धूमधाम से संपन्न

आयोजक सुरेश कुमार नरेश सेठी का अभिनंदन जैन समाज लाडनूं, द्वारा किया गया

लाडनूं। त्रिदिवसीय जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान भक्ति भाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अनुष्ठान में 1008 अर्घ समर्पित किए गए। भगवान शीतलनाथ का निर्माण लाड़ू चढ़ाया। इस अवसर पर पंडित आनंद शास्त्री कोलकाता ने विधि विधान पूर्वक अनुष्ठान सानंद संपन्न कराया। आयोजन सुरेश कुमार, नरेश सेठी ने सभी कार्यकर्ताओं, पत्रकार मीडिया, भोजन व्यवस्था एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने वाले के प्रति आभार व्यक्त किया।

जैन समाज ने किया आयोजकों का सम्मान
चंद्रसागर स्मारक ट्रस्ट एवं दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजिकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपाध्यक्ष अशोक सेठी, भागचंद जैनाग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश कासलीवाल, उप मंत्री अंकुश सेठी, सुरेंद्र सेठी, निर्मल पाटनी, महावीर पहाड़िया, शिलांग सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन सुरेश कुमार, नरेश सेठी का अभिनंदन किया। अभिनंदन स्वरूप, एंग्री बर्ड्स माल्यार्पण स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर महेंद्र पाटनी ने दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी कार्य की सफलता में समाज का बहुत बड़ा योगदान होता है। फल स्वरुप यह कार्यक्रम सफल हुआ। आगंतुक प्रवासी निवासी के प्रति कृतज्ञ व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर लगभग 600 परिवारों ने उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेकर न केवल उन्हें पुण्य अर्जन किया अपितु इसे सफल बनाया। इस अवसर पर मयंक ग्लोबल फाइनेंस लिमिटेड के अध्यक्ष सुभाष बड़जात्या, प्रदीप कुमार चूड़ीवाल निखार जयपुर, संतोष जैन अध्यक्ष सिद्धायतन धनकुमार पाटनी, अशोक पाटनी, नरेंद्र पाटनी जयपुर, संतोष ललित सेठी, प्रदीप कुमार, महेंद्र, संगीतकार संजय जैन आदि लोग शाहिद सैकड़ो लोग शामिल हुए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article