Saturday, September 21, 2024

मालवीय नगर संभाग द्वारा भव्य धार्मिक यात्रा

जयपुर। दिगम्बर जैन महासमिति मालवीय नगर संभाग की भव्य धार्मिक यात्रा निर्विघ्न, आनंदपूर्वक सम्पन्न हुई। मालवीय नगर संभाग के अध्यक्ष अजीत बड़जात्या ने बताया कि प्रातः 9 बजे समाज श्रेष्ठि, शिरोमणी संरक्षक, पूर्व अध्यक्ष दिगम्बर जैन महासमिति,राजस्थान अंचल उत्तम कुमार -सरोज देवी पांड्या द्वारा ध्वजा दिखाकर बस को रवाना किया गया। बस में ‘मेरी भावना’, अन्य पाठ तथा भजन आदि गा कर सभी सदस्य भावविभोर होते रहे। मंत्री विजय कासलीवाल द्वारा मनोरंजन के लिए जादुई करतब दिखाए गए एवं महासमिति के भावी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया। कोषाध्यक्ष अरुण काला,B ब्लॉक इकाई अध्यक्ष रविन्द्र बिलाला ने सभी धार्मिक बंधुओं को नाश्ते के पैकेट वितरित किये। ज्ञानसागर जी महाराज की जन्मस्थली-राणोली मंदिर की भव्य प्राचीन प्रतिमाओं, मानस्तम्भ के दर्शन करने के पश्चात श्री दिगम्बर जैन भव्योदय अतिशय क्षेत्र रेवासा में अतिप्राचीन, अदभुत एवं अतिशययुक्त जिनमंदिरों के दर्शन किये गए। रेवासा में श्री सुमतिनाथ विधान पूजन,झंडारोहण,अभिषेक,शांतिधारा आदि सभी धार्मिक गतिविधियों में यात्रियों ने भरपूर आनंद उठाया। उत्तम कुमार पांड्या-श्रीमती सरोज देवी पांड्या का जन्मदिवस पर साफा,तिलक,माल्यार्पण कर स्वागत -सम्मान किया गया। प्रचार प्रसार मंत्री,राजस्थान अंचल अनिल कुमार जैन ने बताया कि सांयकालीन भोजन व आरती करने के पश्चात जयपुर के लिए प्रस्थान किया गया। सभी सदस्यों ने इस एक दिवसीय यात्रा का भरपूर धार्मिक लाभ उठाया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article