Saturday, September 21, 2024

256 महामण्डलीय श्री सिद्ध चक्र विधान में चढाऐ 64 अर्घ्य, गूंजे श्री जी के जयकारे

शनिवार को पहली बार होगी दिव्यांगो की प्रस्तुति इंडियास गोट टैलेंट एवं अमेरिका गोट टैलेंट फेम

जयपुर। जयपुर की हृदय स्थली भट्टारक जी की नसिया में चल रहे 256 महामंडलीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के अंतर्गत गुरुवार को आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में सिद्धों की आराधना करते हुए मंडल पर जयकारों के बीच मंत्रोच्चार के साथ 64 अर्घ्य समर्पित किए गए। प्रातः कालीन अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन के साथ विधान प्रारंभ हुआ। इस मौके पर आयोजित धर्म सभा में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान सब विधानो का राजा है। विधान में 64 अर्घ के माध्यम से 64 रिद्धि धारी मुनिराजो की वंदना की गई है, वर्तमान में मुनियों के पास ऋद्धि का अभाव है लेकिन उनके पास सिद्धि हो सकती है, मुनिराजो को यह ऋद्धियां तप,आराधना, संयम आदि से प्राप्त होती है, देव शास्त्र एवं गुरुओं का समागम मनुष्य पर्याय में मिलना अत्यंत सौभाग्य की बात है। जिनकी आराधना वंदना करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण सम्भव है। आचार्य श्री द्वारा विधान के मध्य कोटीभट्ट श्रीपाल के चरित्र का वर्णन किया गया एवं सिद्ध चक्र महामंडल विधान की महिमा बताई गई। गौरवाध्यक्ष राजीव जैन गाजियाबाद ने बताया कि मंशापूर्ण भगवान महावीर के चित्र के समक्ष राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री मनीष बैद, मंत्री विनोद जैन कोटखावदा, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा ने दीप प्रज्वलन कर धर्म सभा का शुभारंभ किया। इस मौके पर अशोक परनामी, संजय जैन, जिनेन्द्र गंगवाल जीतू, अनिल छाबड़ा,सुभाष बज, त्रिशला गोधा, दीपिका जैन कोटखावदा आदि ने आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के राजीव जैन गाजियाबाद, आलोक जैन तिजारिया, विनोद तिजारिया, कुशल ठोलिया, शिखर जैन सारसोप, चेतन जैन निमोडिया, मनीष बैद, सीमा जैन गाजियाबाद ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। अध्यक्ष आलोक जैन तिजारिया ने बताया कि सायंकालीन सत्र में शाम 6 बजे श्रीजी की एवं आचार्य सौरभ सागर महाराज की महामंगल आरती की गई। तत्पश्चात जैन भजनों पर महिलाओं द्वारा डांडिया नृत्य प्रस्तुत किये गये। गौरवाध्यक्ष राजीव जैन गाजियाबाद के मुताबिक शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे नित्याभिषेक और शांतिधारा होगी। प्रातः 7.30 बजे से विधान पूजन प्रारंभ होगा एवं प्रातः 8.30 बजे आचार्य सौरभ सागर महाराज के मंगल प्रवचन होगे। सायं कालीन सत्र में श्रीजी की मंगल आरती, गुरुदेव की आरती के साथ विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन एवं आनंद यात्रा का आयोजन होगा। सौरभ सागर सेवा संस्थान एवं जीवन आशा परिवार गाजियाबाद द्वारा शनिवार को सायंकाल 6.30 बजे से मिराकल आन व्हीलचेयर का भव्य कार्यक्रम जयपुर में पहली बार प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इंडियास गोट टैलेंट एवं अमेरिका गोट टैलेंट फेम की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।
रविवार को आचार्य सौरभ सागर महाराज का 53 वां अवतरण दिवस समारोह पर होगें कई परोपकार के आयोजन
भट्टारक जी की नसियां में चल रहे 10 दिवसीय महोत्सव के दौरान रविवार 22 अक्टूबर को आचार्य सौरभ सागर महाराज का 53 वाँ अवतरण दिवस मनाया जायेगा। जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालुगण जयपुर पहुंचेंगे और गुरुदेव का अवतरण दिवस मनाएंगे। समिति द्वारा इस मौके पर निर्धन लोगों को भोजन करवाया जायेगा, गरीब बच्चों को वस्त्र भेंट किए जायेगे साथ ही विभिन्न कार्यक्रम किए जायेगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article