Saturday, September 21, 2024

20 ‘ 21 ‘ 22 अक्टूबर को माता की विशेष अंतकरण आराधना

जयपुर। श्री चन्द्र प्रभ दिगम्बर जैन मंदिर बरकत नगर अन्तर्गत णमोकार भवन में दिनांक 3 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक वृहद तीन लोक महामण्डल महाविधान का आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री नवीननंदी जी मुनिराज के मार्गदर्शन एवं पावन सान्निध्य में हो रहा हैं। पूज्य मुनिराज पुण्य वर्धक वर्षायोग 2023 के क्रम में यहाँ विराजमान हैं। विधान संयोजक मुकेश जैन मित्तल के अनुसार विधान में अबतक लगभग तेरह हजार अर्घ समर्पित किए जा चुके हैं’ इसी के नवरात्री पर्व के मध्य 20, 21, 22 अक्टूबर को महादेवियों का विशेष श्रंगार अलंकरण पूजा संपादित कराई जावेगी जिसमें 21 को महामृत्युनजय विधान तथा 22 को रिषी मण्डल विधान का अति विशेष आयोजन होगा। पुण्य वर्धक वर्षायोग समिति एवं मंदिर प्रबन्ध कारिणी के अध्यक्ष ‘ मुख्य पुण्यार्जक चक्रेश कुमार जैन ने बताया कि नवरात्रा व तीन लोक महाविधान के आयोजन का 25 अक्टूबर को हवन तथा श्री जी की विशेष शोभा यात्रा के साथ समापन किया जावेगा। समापन के साथ ही उपस्थित स्थानीय समाज का वात्सल्य भोज का आयोजन भी रखा गया हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article