Saturday, September 21, 2024

त्रिदिवसीय जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान आज से

लाडनूं। लाडनूं निवासी कोलकाता प्रवासी वरिष्ठ उद्योगपति सुरेश कुमार, नरेश कुमार पुत्र रतनलाल, चंद्रकलादेवी सेठी परिवार द्वारा त्रिदिवसीय जिन सहस्त्रनाम महामंडल विधान आज (शुक्रवार) 21 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा। आयोजनकर्ता सुरेश सेठी ने जानकारी देते हुए कहा कि अनुष्ठान का शुभारंभ घटयात्रा से होगा। घटयात्रा प्रातः 7:30 बजे दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से रवाना होकर जिन सहस्त्रनाम विधान स्थल पर जाएगी। तदोपरांत कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण, मंडप शुद्ध, जिन अभिषेक एवं शांतिधारा के उपरांत विधि विधान पूर्वक विधान का शुभारंभ किया जाएगा। नरेश सेठी ने बताया कि रात्रि में प्रतिदिन महाआरती का आयोजन संगीत एवं भक्तिमय किया जाएगा। वरिष्ठ सी.ए. महेंद्र पाटनी ने बताया कि इस अनुष्ठान का प्रतिष्ठापन देश के प्रख्यात प्रतिष्ठाचार्य डॉ आनंद शास्त्री कोलकाता की देख देख एवं निर्देशन में 0एवं प्रख्यात जैन संगीतकार रामकुमार जैन, भोपाल के मधुर गीतों के साथ आयोजित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुष्ठान में देश के विविध महानगरों गुवाहाटी, कोलकाता, शिलांग, जयपुर, दिल्ली, कूच बिहार, डीमापुर आदि से तीनों दिन लगभग 500 लोग तथा स्थानीय जैन समाज के सम्मिलित होकर अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे।

प्रवासियों ने किया अभिषेक
गुरुवार को अनुष्ठान में सम्मिलित होने आए प्रवासियों ने जैन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के दर्शन कर भक्ति भाव के साथ प्रभु आराधना की। जिन अभिषेक कर धर्म लाभ लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article