Saturday, September 21, 2024

विश्व शांति सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन

झुमरी तिलैया। विश्व शांति सिद्धचक्र महामंडल विधान मे सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने बड़ा ही भक्ति भाव से पूजा विधान किया। प्रातः आदिनाथ भगवान की प्रतिमा श्री जी का मंगल विहार अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य समाजसेवी संजय गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ। विधान में बने सैकड़ो श्रद्धालु पात्रों ने भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक कर पुण्य लाभ लिया इसके पश्चात विधान की पूजा बैतूल मध्य प्रदेश से आये ब्रह्मचारी संजय भैया के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। विधान में विराजमान 1008 श्री सिद्ध परमेष्टि ओर 1008 श्री आदिनाथ भगवन के चरणों में विशेष अर्घ ओर श्रीफल चढ़ाने का सौभाग्य सौधर्म इन्द्र सुशील-शशि छाबड़ा, सुरेश-नरेन्द्र झाझरी, ललित- नीलम सेठी, सुरेन्द्र-सरिता काला, संजय-बबीता गंगवाल, बिनोद रिषभ पहाड़िया, जय कुमार त्रिशला गंगवाल, चुन्नीलाल प्रदीप कुमार छाबड़ा आदि श्रद्धालु भक्तों ने भगवान की प्रतिमा पर 301 अर्घ चढ़ाया। परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने अपनी अमृतवाणी मे बताया कि जिनका भाग्य होता है वो ही ब्यक्ति धर्म कर सकता है और यज्ञ विधान का पात्र बन सकता है। आज समाज के सभी पदाधिकारी के द्वारा विधानचार्य संजय भैया स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री,संगीतकार शानू जैन जयपुर का स्वागत किया गया जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेरा ने कहा कि रात्रि में णमोकार चालीसा, भब्य आरति के साथ विधा सागर जैन पाठशाला के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article