Saturday, September 21, 2024

भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला सम्मेलन

आगरा। हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अमृत सुधा सभागार में निर्य़ापक मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य एवं श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला सम्मेलन का समापन भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। जिसमें महिला सम्मेलन के अंतिम दिन 18 अक्टूबर को निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में पूरे देशभर के विभिन्न राज्यो से पधारीं लगभग 5000 महिला प्रतिनिधिमंडलो एवं आगरा सकल जैन समाज की विभिन्न मन्डलों की महिलाओं ने प्रात:7:00 बजे से बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कचौड़ा बाजार बेलनगंज से शुरू होकर धूलियागंज चौराहा,घटिया होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरीपर्वत पहुंची। शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश,ललितपुर, झांसी,गुना,सिहोर,नगर संभाग की महिलाएं मंडल मंगल कलश सजाये एवं बैनर लेकर चल रही थी। महिला शक्ति के तेज के साथ आगरा नगर में बिखरती नज़र आई है। महिला अधिवेशन में सहभागिता करने आईं हजारों महिलाओं ने जब एक साथ नगर में शोभायात्रा निकाली तो इस नज़ारे ने जैन ही नहीं बल्कि समूचे देश की नजरों को खुद से बांध लिया। अद्भुत संगठन और ओज के साथ ये महिला शक्ति नगर में जैनम जयतु शासनम के उद्घोष के साथ जैन धर्म की आभा को प्रस्फुटित कर रही थीं, चारों ओर महिला शक्ति के इस अद्भुत आगाज़ ने सभी को हतप्रभ कर दिया। शोभायात्रा के अंतर्गत तीर्थ संरक्षण स्वदेशी भाव की जागृति सहित आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के विभिन्न संदेशों को विभिन्न आकर्षक झाकियों के साथ सजाया गया। इसी बीच प्रात:9.00 से समस्त नगर अंचल की महिला मंडलों ने बहुत सुंदर भक्ति गीत पर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी और बाहर से पधारे गुरुभक्तों ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके उपरांत भक्तों ने गुरूदेव का पाद-प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट कर मगलं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन को संबोधित करते हुए भक्तों से कहा कि जैन धर्म की महानता एवं जैन मुनियों के वैभवशाली इतिहास के साथ जैन संस्कृति की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि यदि आपको जैन कुल में जन्म मिला है तो निश्चित ही आप पुण्यवान हो। इसके बाद श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीला डोंडिया के कुशल निर्देशन में दूसरा सत्र में दोपहर 2:00 बजे से आगरा समेत और सात नगर अंचल द्वारा जैन धर्म पर कुरीतीयो पर पांच- पांच मीनिट की लघू नाटिकाऐं की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का शुभारंभ छीपीटोला बालिका मंडल ने मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ किया। इस दौरान अखिल भारतीय दिगंबर जैन समाज महिला सम्मेलन की पदाधिकारियों ने छह विभूतियों को जिसमें सुशीला जैन पाटनी किशनगढ़, डिंपल जी गधिया, ममता सोगानी,मंजू अजमेर, डिंपल गोदिया गुजरात,डिंपल गोदिया नसीराबाद,डॉक्टर इंदु जैन दिल्ली को नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत शोभायात्रा में सात राज्यों से आई महिलाएं मंगल कलश सजाकर लाई दस संभाग की महिला मंडलों को श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री इंदू गांधी मंजू अजमेर द्वारा प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी बाकलीवाल एव इंदू गांधी राष्ट्रीय महामंत्री अशोकनगर शीला डोंडिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएसी,नीरज जैन,निर्मल मोठया,पन्नालाल बैनाड़ा, हीरालाल बैनाड़ा,विवेक बैनाड़ा, अमित जैन बॉबी,राजेश सेठी,जगदीश प्रसाद जैन,मनोज जैन बाकलीवाल रुपेश जैन चांदीवाले,नरेंद्र फर्नीचर, के.के जैन,अनिल जैन शास्त्री, दिलीप जैन,पंकज जैन,राहुल जैन,नरेश जैन,दीपक जैन,राजेश जैन,अंकेश जैन,सचिन जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,यतीन्द्र जैन,शैलेंद्र जैन,समकित जैन,राहुल जैन,ममता जैन,उषा मार्शल्स,बीना बैनाड़ा,शशि पाटनी उषा मोठया,उमा मोठया,समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे

रिपोर्ट मीडिया प्रभारी शुभम जैन

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article