Saturday, September 21, 2024

मोराझड़ी में शोभायात्रा व कलशाभिषेक सम्पन्न

रोहित जैन/नसीराबाद। निकटवर्ती ग्राम मोराझड़ी स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में रविवार को भव्य जिनेन्द्र शोभायात्रा व कलशाभिषेक कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत प्रात: शांति मण्डल विधान पूजन किया गया जिसमें अष्ट द्रव्यों से अर्घ्य चढ़ाये गये। दोपहर में भगवान जिनेन्द्र देव की गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जो जैन मंदिर से रवाना होकर गांव में होती हुई पुन: जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई जहां सांय 4 बजे भगवान जिनेन्द्र देव का कलशाभिषेक किया गया। इस अवसर पर अजमेर, किशनगढ़, नसीराबाद सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित जैन धर्मावलम्बी शामिल थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article