Saturday, September 21, 2024

धर्मनगरी खतौली से श्री गिरनार सिद्ध क्षेत्र पर कोर्ट के आदेशों के पालन के लिए उठी आवाज

राजेश जैन दद्दू/खतौली। विश्व जैन संगठन आकाश जैन ने कहा कि दिल्ली से आए जैन विश्व संगठन के पदाधिकारियो सहित सैकड़ों लोगों ने मौहल्ला कानून गोयान के भागीरथी जैन मंदिर के प्रवचन हाल में श्री गिरनार सिद्ध क्षेत्र पर कोर्ट के आदेशों के पालन के लिए आवाज उठाई। अरुण जैन ( नंगली वाले) महामंत्री संयम महोत्सव वर्षा योग समिति, खतौली ने बताया कि जैन समाज गिरनार सहित जैन तीर्थो के संरक्षण के लिए 17 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान से एक बार फिर विशाल प्रदर्शन करने जा रहा है विश्व जैन संगठन इसका संयोजन कर रहा है। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इसी क्रम में दिल्ली से विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन सहित मुख्य पदाधिकारियो यश जैन, प्रदीप जैन, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका रुचि जैन, सरधना से युवा प्रकोष्ठ के सागर जैन मेरठ से अतिशय जैन सहित अनेकों युवाओं ने मंगलवार 17 अक्टूबर को पूज्य आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी मुनिराज से मार्गदर्शन व आशीर्वाद लिया।
आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में जैन समाज को अपने तीर्थ क्षेत्रो के संरक्षण हेतु प्रयास करते रहने का उपदेश दिया, साथ ही सरकार से उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रमाणिकता के आधार पर जैन समाज अपने तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली पर पूर्व की भांति पूजा के अधिकार मांग रहा है। संजय जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जैन समाज अपने तीर्थो के संरक्षण के लिए प्राण तक न्यौछावर करने को तैयार है। जैन तीर्थंकर नेमीनाथ की मोक्षस्थली गिरनार जी सिद्ध क्षेत्र की 5वी टोंक पर अवैध अतिक्रमण हटाकर सुरक्षित पूजा दर्शन हेतु पुलिस प्रशासन और पुरातत्व विभाग की मिली भगत के चलते कोर्ट के आदेशों को भी सरकार लागू नहीं करवा पा रही है और जल्द से जल्द पांचवी टोंक सहित जैन तीर्थ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कर सीसीटीवी लगाने की अपील की। इस अवसर पर रुचि जैन संयोजिका महिला प्रकोष्ठ , विश्व जैन संगठन का सम्मान जैन महिला मंडल द्वारा किया गया। विश्व जैन संगठन के स्तंभ यश जैन, प्रदीप जैन और अनेकों श्रावको ने आचार्य श्री के श्री चरणों में अर्घ्य समर्पण किया। खतौली जैन समाज ने संगठन को 17 दिसंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया। संगठन के उपाध्यक्ष यश जैन, प्रचार मंत्री प्रदीप जैन और अन्य पधाधिकारियों और खतौली जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन, संजय दादरी, रामकुमार जी जैन, राकेश जैन अंबर पैलेस, सतीश जैन नीरज प्रवक्ता कोटा से पधारे संजय जी निर्माण श्रीमती अंजू जैन नंगली आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article