Saturday, September 21, 2024

कैपिटल संगिनी फोरम द्वारा “तीन का तड़का” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जयपुर। कैपिटल संगिनी फोरम द्वारा चीलगाड़ी रेस्टोरेंट,सांगानेर एयरपोर्ट जयपुर पर ” तीन का तड़का” कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षा शकुंतला पांडया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार मंत्र से करके सभी सदस्याओं का स्वागत किया गया। तत्पश्चात अल्पाहार के साथ सभी ने हाउजी खेली। कार्यक्रम में “तीन का तड़का” लगाया गया, जिसमें सदस्याओं ने तीन -तीन का ग्रुप बनाकर नाटक, डांस व झलकियां प्रस्तुत की। सभी प्रस्तुतियों में समाज व देश की कई समस्याओं को दर्शाया गया व उनसे बचने का संदेश दिया गया।सचिव अलका जैन द्वारा मंच संचालन किया गया। पूर्व अध्यक्षा श्रीमती समता गोदीका, हेमा सौगानी व मीना जैन चौधरी द्वारा श्रेष्ठतम 3 प्रस्तुतियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया व अन्य सभी प्रस्तुतियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिया गया। संस्थापक अध्यक्षा विनीता जैन के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्याओं ने भरपूर सहयोग दिया। अंत में सचिव अलका जैन ने सभी को धन्यवाद दिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article