Saturday, September 21, 2024

“राज खालसा एड्” द्वारा मेघावी छात्रों को दी जायेगी छात्रवृति

जयपुर। हर बुधवार को महिला चिकित्सालय में मरीजों और उनके अटेंडेंट्स के लिए लंगर लगाने वाली स्वयं सेवी संस्था “राज खालसा एड्” अब समाज के गरीब और मेधावी छात्र जिन्होंने 12वीं परीक्षा 90प्रतिशत अंकों से पास की है उनका चयन कर उनकी कॉलेज की फीस संस्था द्वारा वहन की जाएगी। इसका अलग से फंड बनाया गया है। संस्था के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह चावला ने 1लाख रु सलाना और संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाई रतन सिंह अरोड़ा ने 60 हजार रु सहयोग देकर इस फंड की शुरआत की। दानदाताओं के आर्थिक सहयोग से राज खालसा एड् हर महीने 30 जरूरतमंद परिवारों के घरों में राशन किट पहुंचा रही है और उनकी पहचान सार्वजनिक नही की जाती। एक अन्य प्रस्तावित प्रोजेक्ट में समर्थ परिवारों से अनयूज़्ड कपड़े इकठ्ठे करके उन्हे प्रेस और पैकिंग कर गरीब लोगों सम्मानपूर्वक देने की पहल भी संस्था करने जा रही है। इस सेवा का शुआरंभ गारमेंट व्यवसाई सरदार अर्जुन सिंह ने 51 जोड़े देकर किया है। इसके लिए कलेक्शन सेंटर चयनित गुरद्वारा साहिब रखे गए हैं। राज खालसा एड् के 5वर्ष पूरे होने पर पर वर्तमान और भावी सेवाओं को दर्शाता ब्रोशर जारी किया गया । जिसमें प्रधान सरदार जसबीर सिंह चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन सिंह, महासचिव हरविंदर सिंह पप्पू, केबीजीबी संस्था अध्यक्ष ओंकार सिंह, अर्जुन सिंह, बलबीर सिंह अरोड़ा, बलजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह नारंग, मदन मोहन मेहता, और सतपाल सिंह नरूला शामिल हुये। उपरोक्त सेवाओं के लाभार्थी इन मोबाइल नं 9828080299 पर संपर्क कर सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article