Saturday, September 21, 2024

चन्द्रोदय तीर्थ की प्रतिमा सभी का मन मोह लेती हैं: विजय धुर्रा

दर्शनोदय कमेटी अशोक नगर कमेटी ने किया भक्तामर मंडल विधान

अशोक नगर। तीर्थ क्षेत्र का वातावरण ऐसा हो कि दर्शनार्थी अपने आप दौड़ चला आये ऐसा ही आकर्षक चन्द्रोदय तीर्थ चांद खेड़ी में है एक बार जो व्यक्ति इस तीर्थ क्षेत्र पर आ जाये तो बार बार मन आने को करता है मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज कहते हैं कि संसार की सबसे सुन्दर प्रतिमा कहीं है तो वह चांद खेड़ी के आदिनाथ भगवान एक दम सिम्पल होते हुए उसकी सौम्यता ऐसी है कि वस देखते ही रहो उक्त आश्य केउद्गार चन्द्रोदय तीर्थ चांद खेड़ी स्वागत समारोह में मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने व्यक्त किए।
जगत कल्याण की कामना के लिए की महा शान्ति धारा
इसके पहले आज सुबह अशोक नगर पंचायत कमेटी व दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी कमेटी के सदस्यों ने चन्द्रोदय तीर्थ चांद खेड़ी पहुंच कर चांद खेड़ी के बड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी का अभिषेक किया इसके बाद जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्ति धारा करने का सौभाग्य पचास वे जन्म दिन पर संजीव श्रागर सुनील कुमार शैलेन्द्र कुमार संजीव कुमार मनीष कुमार श्रागर परिवार, महेंद्र कुमार शैलेन्द्र कुमार पारस गोल्डन शैलू भारत जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल, दर्शनोदय महामंत्री विपिन सिंघई, गिरीश जैन जयपुर, मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ,जैन मिलन अध्यक्ष मनोज भोला ,मनोज कुमार ,हेमंत कुमार टडैया के साथ अन्य भक्तों ने प्राप्त किया वहीं अष्ट प्रतीहार्य समर्पित करने का सौभाग्य थूवोनजी कमेटी के मंत्री विनोद मोदी मिडिया प्रभारी अरविंद कंचनार आडिटर राजीव चन्देरी संजय गीतगाग चन्द्रेश वंसल सहित अन्य भक्तों ने प्राप्त किया।
भक्तामर महा मंडल विधान में किए अर्घ समर्पित
इसके बाद बड़े बाबा के आंगन में श्री भक्तामर महा मंडल विधान युवा वर्ग संरक्षण शैलेन्द्रश्रागर के मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ विधान के प्रारंभ में मंडल पर शान्ति कलश श्रीमति अंजू संजीव श्रागर श्रीमति कविता शैलेन्द्र श्रागर ने, भक्ति कलश श्रीमति बॉबी विपिन सिंघई श्रीमति अभिलाषा शैलेन्द्र दददा ने मंगल कलश श्रीमति रीना-विजय धुर्रा श्रीमति रितू विनोद मोदी ने शन्ति कलश श्रीमति स्नेहा राजीव चन्देरी श्रीमति वर्षा मनोज भोला ने मंगल कलश श्रीमति पिंकी रोहित सिघई श्रीमति शशि सपना संजय कुमार गुना ने स्थापित किया इसका सम्मान कमेटी के उपाध्यक्ष महेंद्र कासंल लंकी जैन मनोज जैन ने किया।
एक एक कड़े के साथ एक एक थाल समर्पित किया
इसके बाद भक्तों ने पूरे भक्तिभाव के साथ एक एक कड़े के साथ एक एक थालों का समर्पण मंडल पर करते हुए भगवान की महा आराधना की इस दौरान भक्तों ने मंडल पर श्री फल समर्पित करने का भी सौभाग्य प्राप्त किया इस दौरान दर्शनोदय तीर्थ कमेटी के शिरोमणि संरक्षण संजीव श्रागर ने पचास पेड़ रोपने का संकल्प व्यक्त किए इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल मंत्री शैलेन्द्र श्रागर थूवोनजी महामंत्री विपिन अंस सिंघई मंत्री विनोद मोदी मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा आडिटर राजीवचन्देरी मिडिया प्रभारी अरविंद कंचनार नवीन सर जैन मिलन अध्यक्ष मनोज भोला मंत्री विपिन चन्देरी संगठन के सदस्यों के साथ मंडल पर अर्घो का समर्पण किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article