Saturday, September 21, 2024

स्नेहिल वनिता संघ की धार्मिक यात्रा संपन्न

जयपुर। स्नेहिल वनिता संघ, जयपुर की महिला श्राविकाओं ने एक दिवसीय धार्मिक यात्रा की सर्वप्रथम बड के बालाजी में भगवान चन्द्र प्रभजी की पद्मासन मूर्ती के दर्शन की। इसके बाद संघ बगरु में 105 श्री भरतेश्वरीमति माताजी के संघ के दर्शन के लिए गये।वंहा पहुंच कर भरतेश्वरमति माताजी, भव्यमति माताजी व अन्य माताजी व संघ की दीदियों आदि के दर्शन किये,प्रवचन सुने व मोजमाबाद पहुंच कर बडे मंदिरजी में भगवान आदिनाथ व अन्य मूर्तियों के दर्शन कर माधोराजपुरा पहुंचे। भगवान पार्श्वनाथ के ऊपर मंजिल में दर्शन कर नीचे ज्ञानमति माताजी के मंदिर में दर्शन किये व संघ की अध्यक्षा श्रीमति लता का जन्मदिन बडी सादगी से मनाया। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी व फिर चकवाडा के दर्शन कर गुणस्थली पहुंचे। मंदिरजी व गुणसागरजी की स्थली के दर्शन कर सभी ने भोजन किया व फागी रवाना हुये ।वंहा बिराजमान माताजी के दर्शन किए तथा मंदिर जी के दर्शन कर जयपुर के लिए रवाना हुये।इस यात्रा के समापन पर विनिता संघ की कोषाध्यक्ष डां शान्ति जैन “मणि” ने सभी महिला श्राविकाओं का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article