Saturday, September 21, 2024

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद मानसरोवर संभाग की 21 वी विशाल पदमपुरा पदयात्रा आयोजित

जयपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद मानसरोवर के अध्यक्ष अशोक बिंदायका (जोला वाले) पारस जैन बोहरा (दुदू वाले) महामंत्री ने बताया कि दिनांक 7 अक्टूबर 2023 शनिवार को विशाल बाड़ा पदमपुरा आयोजित की गई। पदयात्रा का शुभारंभ वरुण पथ जैन मंदिर से हुआ। पदयात्रा को परिषद के परम शिरोमणि सरक्षक राजीव जैन, सतीश कासलीवाल, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 200 यात्री पदयात्रा मे शामिल हुए। पदयात्रियों ने शाम का वात्सल्य भोज मोहनलाल चंद्रवती ट्रस्ट सेक्टर 10 प्रताप नगर जयपुर मे किया। रात्रि करीब 1.00 पदमपुरा पहुंचे। 8 अक्टूबर 2023 को सुबह शांति विधान की पूजा भक्ति भाव से की गई। पूजन के बाद 3 भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार दिया। सभी पदयात्रियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम मे युवा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव उदय भान जैन, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन, रवि गोदिका, नीरज जैन, रुचि जैन, मंजू अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। अंत मे परिषद के महामंत्री पारस जैन बोहरा ने आने वाले सभी अतिथियों व पदयात्रा के सभी संयोजक, सभी पदयात्रियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article