Saturday, September 21, 2024

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतेह कर लौटने पर पर्वतारोही भवानी सिंह शेखावत का भव्य स्वागत

जयपुर। सीकर जिला मुख्यालय शहर सीकर के वासी लाडले पर्वतारोही भवानी सिंह शेखावत द्वारा अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो को फतेह करके मूल गांव पालवास (सीकर ) राजस्थान और भारतवर्ष का नाम रोशन किया। सीकर के पर्वतारोही भवानी सिंह शेखावत अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो को फतेह करने के लिए पांच सदस्य पर्वतारोही दल का नेतृत्व करते हुए 5 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे अपने मिशन पर रवाना हुए थे। 10 सितंबर को उनका मिशन अफ्रीका समय अनुसार सायंकाल 6:00 बजे किलिमंजारो पर्वत के शिखर 5895मीटर पर पहुंचा। इस तरह भवानी सिंह ने अपने मूल गांव पालवास सहित अपने वर्तमान वास सीकर, राजस्थान और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित किया। पर्वतारोही भवानी सिंह ने बताया कि इस दल में भारत सहित अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से पांच सदस्य शामिल थे।जिसमें मेरे साथ भारत के ही बेंगलुरु से आदित्य इस दल में थे। इस पर्वतारोही दल का नेतृत्व करने का सौभाग्य भवानी सिंह को मिला। यहा किलिमंजारो का तापमान माइनस 10-15 रहता है। विपरीत वातावरण परिस्थितियों में भी हमारा दल माइनस तापमान का मुकाबला करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता रहा।भवानी सिंह ने ABVIMAS मे ट्रेनिंग की थी। माउंट कीलीमंजारो की ऊचाई 5895 मीटर है। (19340 फिट) भवानी सिंह इससे पहले उत्तराखंड का हनुमान टीला और एवरेस्ट रीजन पर भी चढ़ाई कर चुके है। अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट का है। उक्त पर्वतारोहण अभियान से लौटने पर भवानी सिंह का सीकर क्षेत्र के उनके पैतृक गांव पालवास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने श्रद्धेय महंत चंद्रमा दास महाराज के सानिध्य में भव्य स्वागत सम्मान अभिनंदन किया। इस स्वागत सम्मान अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा, एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास, प्रधान प्रतिनिधि मूलचंद रणवा, पूर्व जिलाउप प्रमुख शोभ सिंह अनोखूं, सरपंच गोवर्धन लाल बाजिया, भाजपा नेता रणवीर सिंह टाटनवा, गजेंद्र सिंह चारण, उप सरपंच गोपाल सिंह सहित आसपास के विभिन्न ग्रामीणजनऔर खेल प्रेमी उपस्थित थे। उक्त सभी ने भवानी सिंह की इस उपलब्धि पर भवानी सिंह को माल्यार्पण कर साफा पहनाकर अभिनंदन किया और श्रद्धेय चंद्रमा दास महाराज और जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में प्रोत्साहन इनाम के रूप में 51000 इक्यावन सौ रूपिए की राशि का चेक भेंट करके सम्मानित किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article