Saturday, September 21, 2024

जैन नसियां मंदिर के कलशाभिषेक समारोह में उमड़े श्रद्धालु

विमल जोला/निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज एवं क्षुल्लक अकम्प सागर महाराज के सानिध्य में जैन नसिंया मंदिर के प्रांगण पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव में सामूहिक कलशाभिषेक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधानाचार्य निर्मल कुमार पांडया के मंत्रोच्चार द्वारा कलशाभिषेक समारोह की सभी क्रियाएं सम्पन्न करवाई गई। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि कलशाभिषेक कार्यक्रम से पूर्व श्रद्धालुओं ने नसिंया मंदिर में विधिवत मंडल विधान की पूजा अर्चना की। उसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ जी को बधाई स्वरूप सिर पर रखकर पंचमेरुजी पर विराजमान किया जहां भगवान शांतिनाथ जी की एवं चौबीस भगवान की पूजा अर्चना की। जौंला ने बताया कि गाजे बाजे से सामूहिक कलशाभिषेक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्री जी की माला पहनने का सौभाग्य पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन बड़ा जैन मंदिर के मंत्री महेन्द्र चंवरिया नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन सतीश जैन किराणा व्यापार मण्डल अध्यक्ष चेतन चंवरिया खेमराज जैन हेमंत जैन आशीष जैन को मिला। जौंला ने बताया कि वार्षिक उत्सव के दौरान नसिंया मंदिर में पूर्व संध्या पर संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने संगीत के साथ भक्तामर पाठ किया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद पराणा, अशोक चंवरिया, महावीर प्रसाद पहाड़ी, त्रिलोक सिरस, राजेन्द्र बगड़ी, दिनेश चंवरिया, सन्मति चंवरिया, निर्मल जैन, कमल चंवरिया, सुनील भाणजा, शंभु कठमाणा, पदमचंद सांवलिया, विष्णु बोहरा, पुनित संधी, महावीर छाबड़ा, पदमचंद टोंग्या, गप्पूलाल जैन, पदमचंद पीपलू , हितेश छाबड़ा ,मनोज पाटनी ,राजेन्द्र सेदरिया, विमल पाटनी, विमल सोगानी, प्रेमचंद सोगानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article