Sunday, September 22, 2024

गोवंश को चारा खिलाकर जन्मदिन मया

अमित गोधा/ब्यावर। सेवा कार्यों की श्रंखला में महावीर इंटरनेशनल युवा ब्यावर केंद्र के तत्वावधानमें वीर विकास बंसल के मातुश्री श्रीमती विमला बंसल धर्मपत्नी राजेंद्र बंसल सर्राफ के जन्म दिवस की उपलक्ष में दिनांक 3 अक्टूबर 2023 मंगलवार सुबह 8.00 बजे गायों को गौशाला में चारा एवं गुड़ गौ सेवा का आनंद लिया गया। श्री वन्दे गौ मातरम् चैरिटेबल ट्रस्ट जीव सेवा सर्व सेवा चिकित्सालय,अजमेर रोड, ब्यावर गौ माता की सेवा की गई। कार्यक्रम में वीर विकास बंसल, वीर अनुपम रूणीवाल, वीर राजेश रांका, वीर राजेश मंत्री, वीर त्रिलोक अग्रवाल, वीर अनुज सिंघल, वीर पुलकित सिंघल, वीर सुनील जिंदल, वीर जे पी शर्मा, हलवाई वीर योगेश बंसल, वीर योगेश सर्राफ, वीर अमित बंसल, वीर राजकुमार गोयल, वीर निखिल माहेश्वरी, वीर राजेश मुरारका, वीरा रेखा मुरारका, वीरा समीक्षा बंसल, वीरा पूजा बंसल, अजय बंसल आदि वीर एवं वीरा सदस्य उपस्थित थे। गौ शाला के कमलनारायण अग्रवाल, विवेक कुमावत ने भी सहयोग प्रदान किया। संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी सहयोगी वीर विकास बंसल रहे। महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल मेंबर वीर राजेश रांका ने बताया कि बड़े ही पुण्य के योग से गौ सेवा करने का मौका मिलता है, हमें इसका अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई। गौशाला के द्वारा मोमेंटो से सम्मान किया गया। वरिष्ठ सलाहकार वीर अनुपम रूणीवाल ने सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article