Saturday, September 21, 2024

जे एस जी महानगर सामाजिक सहायता कार्यक्रम

दुर्गापुरा गौशाला में किया चारा वितरण

जयपुर। जैन सौशल ग्रुप महानगर, जयपुर द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को प्रातः 8.30 बजे, दुर्गापुरा गौशाला में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत् चारा वितरण किया गया। यह कार्यक्रम महानगर ग्रुप द्वारा हर महीने के प्रथम रविवार को विगत दो वर्षों से किया जा रहा है। आज गौशाला में हरा चारा, रोटी एवं तरबूज का वितरण किया गया। अध्यक्ष संजय जैन छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के पुण्यार्जक अरविंद – दीपिका जैन, वरिष्ठ सदस्य, जैन सौशल ग्रुप महानगर थे। कार्यक्रम में महानगर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश जैन, राजीव जैन, दीपेश – अलका छाबड़ा, उपाध्यक्ष सुशील कासलीवाल, कार्यकारिणी सदस्य अमिता – राज जैन, वरिष्ठ सदस्य अरविंद – दीपिका जैन, (पूरे परिवार सहित) अमित – मोनिका जैन, गौरव – प्रियंका जैन, विपिन – हेमा जैन, कमलेश – माया जैन, शरत – ममता सेठी, राहुल – खुशबू पापडीवाल, अशोक जैन आदि सहित महानगर ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में दिपेश छाबड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article