Saturday, September 21, 2024

दस लक्षण पर्व का हुआ समापन

भगवान पार्श्वनाथ का सामूहिक कलशाभिषेक के आयोजन मे उमड़ा जैन समुदाय

विमल जोला/निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज एवं अकम्प सागर महाराज के सानिध्य में दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर एवं दिगम्बर जैन बिचला मंदिर में सामूहिक कलशाभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें जैन समुदाय उमड़ पड़ा। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि बडा़ जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पार्श्वनाथ को पालकी मे विराजमान कर भजन कीर्तन के साथ कलशाभिषेक प्रांगण पर लाया गया जहां भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। जौंला ने बताया कि कलशाभिषेक कार्यक्रम से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज ने धर्म सभा को सम्बोधित किया एवं सभी श्रद्धालुओं को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान भगवान पार्श्वनाथ का जयधोष के साथ सामूहिक कलशाभिषेक किया गया जिसमें भगवान की माला पहनने का सोभाग्य निर्मल कुमार राजेश कुमार जैन झांझरी को मिला। जौंला ने बताया कि कार्यक्रम के बीच बडा़ जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में पर्युषण पर्व मे दशलक्षण एवं रत्नत्रय धारण करने वाले तपस्वियों पुनित संधी हितेश छाबड़ा पदमचंद जैन शिमला जैन रश्मि जैन शोभा जैन स्वाति जैन खुशी जैन प्रणव जैन डॉक्टर राहुल जैन स्वाति चंवरिया मुकेश बनेठा राधा जैन रिया जैन सोनाक्षी जैन सहित कई तपस्वी का विनोद जैन महेन्द्र चंवरिया मनोज पाटनी सुनील भाणजा राजेन्द्र जैन राजेश गिन्दोडी़ नेमीचंद गंगवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी तरह बिचला जैन मंदिर में भी जैन मुनि शुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में सामूहिक कलशाभिषेक किया गया एवं अशोक कटारिया महावीर प्रसाद पराणा हेमचंद संधी त्रिलोक सिरस सुरेन्द्र टोंग्या महावीर छाबड़ा विष्णु बोहरा महावीर माधोराजपुरा पारस सांवलिया अमित कटारिया हुकमचन्द जैन पारस प्रेस संजय जैन ओमप्रकाश चंवरिया दिनेश संधी राजकुमार संधी सुनील भाणजा हितेश छाबड़ा दन्त रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल जैन डॉक्टर अवधेश जैन विमल झिलाय विमल सोगानी प्रेमचंद सोगानी विनोद संधी मुकेश संधी राकेश संधी सहित मंदिर कमेटी ने तपस्वियों का सम्मान किया। इसी प्रकार गांव पहाड़ी रजवास झिलाय बनस्थली मे भी पर्युषण पर्व की समाप्ति पर कलशाभिषेक किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article