Saturday, September 21, 2024

जैन समाज के छात्र-छात्राएं लग्न एवं मेहनत से पढ़ाई करें: विजय कुमार जैन

जैन मिलन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

राघौगढ़। जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा सिंघई नेमीचंद जैन परमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से 25 वाँ प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार जैन, विशेष अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शीतल चंद कठारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारिल्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर अजित रावत ट्रस्ट के प्रतिनिधि डाँ लेशांशु जैन थे। पर्युषण पर्व पर बबीना उ प्र से पधारी ब्रम्हचारिणी सरिता दीदी एवं दिल्ली से पधारी शिबिका दीदी विशेष रूप से उपस्थित थी।अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष अजय कुमार रावत ने की। समारोह को संबोधित करते हुए विजय कुमार जैन ने कहा जैन समाज के छात्र-छात्रा लग्न एवं मेहनत से पढ़ाई कर जीवन में उन्नति करें, जैन समाज एवं राघौगढ़ नगर का गौरव बढ़ायें। आपने उल्लेख किया आज से लगभग 35 वर्ष पूर्व सेवानिवृत शिक्षक स्वर्गीय नेमीचंद जैन ने सेवा निवृत्ति के बाद शासन से मिली राशि से सिंघई नेमीचंद जैन पारमार्थिक ट्रस्ट का गठन किया था।पिछले वर्षों से ट्रस्ट के माध्यम से जैन मिलन राघौगढ़ के तत्वावधान में राघौगढ़ नगर के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है।आपने कहा जैन मिलन राघौगढ़ सहयोगी संस्थाओं युवा जैन मिलन,महिला जैन मिलन धार्मिक, पारमार्थिक, सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहकर देश में राघौगढ़ नगर को गौरवान्वित कर रही हैं। स्वागत भाषण में जैन मिलन राघौगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन ने कहा जैन मिलन राघौगढ़ के गठन के 30 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस वर्ष शाखा द्वारा पक्षियों को आहार की योजना चालू की है।
शाखा द्वारा प्रतिदिन जैन मंदिर की छत प्रातःकाल पक्षियों को चावल डाले जा रहे हैं।जैन मिलन अनेक वर्षों से अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित करती है।जल्दी ही हम सभी जनों को नलों में लगाने पानी छानने की थैली प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में राघौगढ़ नगर एवं साडा कॉलोनी के जैन समाज के कुल 45 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जैन मिलन राघौगढ़ की स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने पर सभी पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्रियों को सम्मानित किया। संस्थापक अध्यक्ष शीतल चंद कठारी सहित संस्थापक मंत्री विजय कुमार जैन,डाँ अजित रावत, अशोक भारिल्य, सुभाष चंद चौधरी, डाँ राजेन्द्र जैन,राजेश कुमार जैन कांट्रेक्टर, विनय कुमार जैन युवा जैन मिलन के अध्यक्ष आकाश जैन, महिला जैन मिलन की अध्यक्ष अंतिम जैन के योगदान का उल्लेख कर सम्मानित किया।समारोह को जैन समाज के अध्यक्ष अजय कुमार रावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा जैन मिलन के राष्ट्रीय संयोजक एवं जैन मिलन राघौगढ़ के मंत्री विकास कुमार जैन ने किया आभार प्रदर्शन अशोक भारिल्य ने किया। जैन मिलन के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार जैन, कार्यक्रम संयोजक रुपेश कुमार चौधरी, युवा जैन मिलन के अध्यक्ष आकाश जैन, मंत्री मनीष जैन राजा चौधरी, रवीन्द्र जैन शिक्षक, संजय जैन रेशू का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article